फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   karnal three sisters drowned in drain

ड्रेन में डूबने से 3 बहनों की मौत, एक का पैर फिसला तो दो बचाते समय डूबी

Sun, 16 Jul 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 16 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
karnal three sisters drowned in drain
three sisters drowned in drain
एक हंसता खेलता परिवार उस समय तबाह हो गया, जब तीन बहनों की डूबने से मौत हो गई। एक का पैर फिसला तो दो बचाते समय डूब गई। घटना हरियाणा के करनाल की है। गांव टपराना में ड्रेन में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। खेत में बकरियां चराने गई एक बच्ची का पांव फिसल गया, जिससे वह ड्रेन में गिर गई।
विज्ञापन


उसे बचाने के लिए दो अन्य लड़कियां ड्रेन में कूद गईं, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी डूब गईं। तीनों लड़कियां एक ही परिवार की थीं, जो रिश्ते में ममेरी बहनें थीं। दो लड़कियां नाबालिग थीं। ग्रामीण ने किसी तरह तीनों को पानी से निकाला। पुलिस की मदद से तीनों लड़कियों को मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत्यु घोषित कर दिया। सदर थाने के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि लड़कियों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

karnal three sisters drowned in drain
three sisters drowned in drain
हिसार के गांव बांस निवासी रमेश अपने परिवार के साथ गांव टपराना में रहते हैं। रमेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव में खेतों की देखभाल का ठेका ले रखा है।  शनिवार सुबह वह मां का चेकअप कराने मेडिकल कालेज गए थे। इसी बीच उनकी छोटी लड़की रामबाई (12), बड़ी बेटी संतोष (18) और भांजी सकीना (6) बकरी चराने के लिए खेतों में चली गईं।

खेलते-खेलते सकीना ड्रेन के पास चली गई। पांव फिसलने की वजह से वह ड्रेन में गिर गई। उसे निकालने के लिए रामबाई ड्रेन में कूद गई, लेकिन वह भी डूबने लगी। उन दोनों को बचाने के लिए संतोष ड्रेन में कूद पड़ी। तेज बहाव में फंस कर वह भी डूब गई। ड्रेन के आसपास मौजूद लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed