{"_id":"5fac517e8ebc3e9bd91ab3f4","slug":"karandeep-kochhar-s-best-form-released-on-top-of-third-day-too-chandigarh-news-pkl3938955137","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनदीप कोचर की बेहतरीन फॉर्म जारी.. तीसरे दिन भी टॉप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनदीप कोचर की बेहतरीन फॉर्म जारी.. तीसरे दिन भी टॉप पर
विज्ञापन
कुलदीप कोचर शार्ट लगाते हुए।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। करनदीप कोचर पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप 2020 के तीसरे दिन भी नंबर- 1 की पोजीशन पर काबिज रहे। शहर के एक अन्य गोल्फर अक्षय शर्मा मंगलवार को 4वीं पोजीशन पर रहे थे, बुधवार को दो पायदान की छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए। पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेला जा रहा हैं। टूर्नामेंट में देशभर के 120 गोल्फर शिरकत कर रहे हैं। इनमें टॉप स्तर के इंटरनेशनल गोल्फर्स शामिल हैं। टूर्नामेंट के विजेताओं के बीच 30 लाख रुपये इनामी राशि बांटी जाएगी। टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के गोल्फर्स के अलावा देश के टॉप खिलाड़ी राशिद खान, उदयन, खालिन जोशी, चिंगारप्पा, शमीम खान, विराज, वीर अलहावत भी यहां खेल रहे हैं।
शहर के गोल्फरों का बुधवार को प्रदर्शन
करनदीप कोचर ने कुल 67 का कार्ड खेलते हुए टॉप पोजीशन हासिल की
अक्षय शर्मा ने 68 का कार्ड खेलते हुए दूसरे स्थान पर पहुंचे
युवराज सिंह संधू 70 का कार्ड खेलते हुए 8वें स्थान
आदिल बेदी 73 का कार्ड खेलते हुए 15वें पोजीशन पर खिसके
विज्ञापन
शहर के गोल्फरों का बुधवार को प्रदर्शन
करनदीप कोचर ने कुल 67 का कार्ड खेलते हुए टॉप पोजीशन हासिल की
अक्षय शर्मा ने 68 का कार्ड खेलते हुए दूसरे स्थान पर पहुंचे
युवराज सिंह संधू 70 का कार्ड खेलते हुए 8वें स्थान
आदिल बेदी 73 का कार्ड खेलते हुए 15वें पोजीशन पर खिसके