फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kanyadan and ladli plans expansion by government

आप भी अगर बेटी के बाप हैं तो पढ़ें गुडन्यूज

Wed, 07 Jan 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Jan 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
kanyadan and ladli plans expansion by government

हरियाणा सरकार ने बेटियों के परिवार को मिलने वाली आर्थिक सहायता की योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर ली है। सरकार की इस कवायद का उद्देश्य प्रदेश में समान लिंगानुपात बनाए रखने का है।

विज्ञापन


इसी उद्देश्य से एक ही माता-पिता की दो बेटियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता वाली कन्यादान और लाड़ली योजनाओं का विस्तार करेगी। अब प्रदेश की सभी बेटियां इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने मंगलवार को ईएसआई, श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कन्यादान योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सहायता दी जाती है। इससे पहले योजना के अंतर्गत परिवार की मात्र 2 बेटियों को इसका लाभ मिलता था लेकिन अब इस योजना के तहत माता-पिता की सभी बेटियों को इसका फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी एजेंसी की मदद ली जाएगी

kanyadan and ladli plans expansion by government

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक कामगारों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं को नया रूप देने के लिए गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) या किसी निजी एजेंसी की मदद ली जाएगी। इनकी सहायता से कामगारों और उनके परिवारों के उत्थान व प्रगति के लिए विभिन्न संभावनाओं का पता लगाया जाएगा ताकि उस संबंध में उचित योजनाएं बनाई जा सकें।

मुख्यमंत्री ने कामगारों को जागरूक करने के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की पुस्तिका, पोस्टर व अन्य प्रचार सामग्री तैयार करने और उसे उनकी इकाइयों में भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, गुडगांव व आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के पंजीकरण का अभियान चलाया जाए ताकि वे श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ उठा सके।

इस अवसर पर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी अपने सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किये जा रहे राष्ट्र स्तरीय कैरियर स्पांसरशिप योजना के अंतर्गत चलाए जाने वाले पायलट प्रोजैक्ट को हिसार में शुरू करने की मुख्यमंत्री से आग्रह किया। बैठक में मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल, अतिरिक्त प्रधानसचिव सुमिता मिश्रा सहित विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed