{"_id":"59c906a04f1c1b7d688b688d","slug":"kanwalpreet-singh-and-manmohan-singh-resigns-from-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर उपचुनाव से पहले 'आप' को झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर उपचुनाव से पहले 'आप' को झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर उपचुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी के माझा जोन के कन्वीनर कंवलप्रीत सिंह काकी और पिछड़े वर्ग सेल के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन सिंह भागोवालिया ने अपने साथियों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नेताओं के साथ लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
काकी और डॉ. भागोवालिया ने भागोवालिया निवास में कहा कि पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है। पार्टी में किसी भी पदाधिकारी की कोई सुनवाई नहीं है। पार्टी के जन आधार वाले नेता को छोड़कर उस व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया गया है, जिसकी न तो पार्टी में कोई देन है और न ही उसने किसी पार्टी गतिविधि में हिस्सा लिया। इस मौके पर मनिंदरपाल सिंह घुम्मण महासचिव माझा जोन, जतिंदर सिंह रंधावा जिला ज्वाइंट सचिव, धर्मपाल बल्ल जिला उपाध्यक्ष, मुखदेव सिंह जिला महासचिव, अजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह और लखबीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
आप ने गुरदासपुर हलके में उतारी अपनी ब्रिगेड
आप सांसद भगवंत मान
- फोटो : File Photo
गुरदासपुर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी चुनाव रणनीति तय कर पार्टी के प्रमुख नेताओं, विधायकों, वर्करों और वालंटियरों की ब्रिगेड गांवों और शहरों में उतार दी है। पार्टी के प्रधान व सांसद भगवंत मान और विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों और अधिकारियों की बैठक गुरदासपुर में स्थापित किए मुख्य दफ्तर में हुई।
भगवंत मान ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव की तुलना पिछले विधानसभा चुनाव से नहीं की जा सकती, क्योंकि दोनों चुनाव में जहां बहुत बुनियादी फर्क होता है, वहीं बीते 6 महीनों के दौरान पंजाब के लोगों की सोच और समझ में बड़ा बदलाव आया है। मान ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि छह महीने पहले चुनी गई सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया हो।
दूसरी तरफ, भाजपा और अकाली दल के 10 साल के माफिया राज को पंजाब की जनता अगले कई दशकों तक भूल नहीं सकती। सुखपाल खैरा ने कहा कि लोग कांग्रेस और अकाली-भाजपा के राजनीतिक गठजोड़ को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। आम आदमी पार्टी गुरदासपुर लोकसभा हलके की जनता को कांग्रेस और भाजपा की वादा खिलाफी को लेकर घर-घर दस्तक देगी।