फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kanhaiya Kumar will come to campaign for Congress in Chandigarh Municipal Corporation elections

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस की नैया पार लगाने आएंगे कन्हैया कुमार

Thu, 21 Oct 2021 02:17 PM IST
प्रमोद कुमार नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 02:17 PM IST
सार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बार प्रचार के लिए प्रियंका गांधी के साथ कन्हैया कुमार को बुलाने की भी तैयारी है। अब तक स्थानीय नेताओं के चेहरों पर ही कांग्रेस चुनाव लड़ती रही है। लेकिन इस बार बड़े नेताओं को बुलाकर जीतने की चाह है।

विज्ञापन
Kanhaiya Kumar will come to campaign for Congress in Chandigarh Municipal Corporation elections
कन्हैया कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रचार के लिए आएंगे। इसमें हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है। वहीं, शहर कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को भी चंडीगढ़ में सभा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। अब तक स्थानीय नेताओं के चेहरों पर ही कांग्रेस चुनाव लड़ती रही है। अब कांग्रेस अपने बड़े नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतारना चाह रही है। निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। कन्हैया कुमार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, अन्य स्टार प्रचारकों के नामों पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की मौत
विज्ञापन


तीन दिन शहर में रहेंगे कन्हैया कुमार
सूत्रों की मानें तो कन्हैया कुमार नगर निगम चुनाव में तीन दिन तक शहर में रहकर कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। इस बार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस कोई चूक करने की मूड में नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के दिल्ली में होने के बावजूद लगातार बातचीत कर चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: एचआरएमएस के जरिये मामले निपटाएगी सरकार, 4 नवंबर तक त्रुटि सुधार लें कर्मचारी

आज बैठक में आवेदन और घोषणा पत्र पर होगी चर्चा
सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में वीरवार को कांग्रेस की बैठक होने वाली है। बैठक में पार्टी में टिकट के दावेदारों से आवेदन मांगने की तिथि के साथ ही चुनावी घोषणा पत्र पर चर्चा होगी। चुनाव में टिकट के दावेदारों ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात की है। इस दौरान कुछ लोगों ने मौखिक रूप से भी टिकट की दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed