{"_id":"6170fba0ff2539586a200a87","slug":"haryana-government-will-settle-the-matters-of-employees-through-hrms","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: एचआरएमएस के जरिये मामले निपटाएगी सरकार, 4 नवंबर तक त्रुटि सुधार लें कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: एचआरएमएस के जरिये मामले निपटाएगी सरकार, 4 नवंबर तक त्रुटि सुधार लें कर्मचारी
Thu, 21 Oct 2021 11:05 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:05 AM IST
सार
हरियाणा सरकार अपने सभी श्रेणी के अफसरों और कर्मचारियों के मामले अब एचआरएमएस के जरिये निपटाएगी। इससे ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। सरकार ने कर्मियों को 4 नवंबर तक का समय दिया है कि वे अपना डाटा अपडेट कर त्रुटि सुधार लें। इसके बाद वे ऐसा नहीं कर सकेंगे और जिम्मेदारी उनकी ही होगी। सब लॉक हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) के जरिये ही ए से डी श्रेणी के अधिकारियों और कर्मचारियों के सारे मामले निपटाएगी। जल्द ही इस प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू करने की तैयारी है। इससे पहले कर्मचारियों को अंतिम मौका दिया गया है कि वे सिस्टम पर अपलोड अपनी सर्विस बुक, पदोन्नति, अवकाश व तबादलों इत्यादि से जुड़ी जानकारी जांच लें। मूल रिकॉर्ड एक बार जमा यानी फ्रीज हो गया तो उसमें फिर कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों और उनके अधीनस्थ सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों को यह बताने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें-सोनीपत: झगड़े के मामले में काटी गई एमएलआर में गड़बड़ी के आरोप, पांच चिकित्सकों पर मुकदमा
खुद सीएम मनोहर कर रहे हैं समीक्षा
कर्मियों के पास त्रुटि सुधारने के लिए 4 नवंबर 2021 तक का समय है। इस अवधि तक कर्मचारियों के पास लेखा शाखा में आकर अपना मूल रिकॉर्ड दुरुस्त कराने का मौका रहेगा। जो अधिकारी-कर्मचारी नहीं आएंगे, सरकार सिस्टम पर अपलोड उनके डाटा को अंतिम मान लेगी। अगर उसमें कोई त्रुटि रह जाती है तो उसके लिए वे ही जिम्मेवार होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद एचआरएमएस की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने इस प्रणाली को जल्द से जल्द लागू करने के आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: जींद में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह-हरियाणा की आगामी राजनीति तय करेंगे इसके नतीजे
22 अक्तूबर को तीन बजे होगी बैठक
इसके मद्देनजर ही उनके प्रधान सचिव वी उमाशंकर 22 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित नव सचिवालय में समीक्षा बैठक लेने जा रहे हैं। सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, अध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एचआरएमएस के नोडल अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य तौर पर भेजें। बैठक तीन बजे कांफ्रेंस हाल में होनी है, जिसमें प्रणाली को लागू करने के लिए अब तक हुई प्रगति सभी विभागों, बोर्ड-निगमों से जानी जाएगी। इसी प्रणाली के जरिये आने वाले दिनों में अधिकारियों-कर्मचारियों को वेतन मिलना है। तबादले, पदोन्नतियां व छुट्टियां भी इसके तहत ही मिलेंगी।