फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kamalNath, Politician, Haryana, Congress, believed, lack of coordination

कमलनाथ ने माना, हरियाणा कांग्रेस में तालमेल की कमी

Wed, 06 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
kamalNath, Politician, Haryana, Congress, believed, lack of coordination
कमलनाथ - फोटो : AmarUjala
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कमलनाथ ने माना है कि प्रदेश में कांग्रेसी नेताओं के बीच तालमेल की कमी है, लेकिन गुटबाजी नहीं। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल को बेहतर करने के लिए जल्द को-ऑर्डिनेशन कमेटी गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में प्रदेश में जिला स्तरीय कमेटियाें का भी गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


करीब ढाई घंटे तक कांग्रेसी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद कमलनाथ ने मीडिया से रूबरू होने पर यह बातें कहीं। कमलनाथ ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनसे अलग-अलग मुलाकात की, लेकिन इस दौरान किसी ने भी एक दूसरे की आलोचना नहीं की।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि अगले छह महीने में कांग्रेस के नेता सभी जिलों का दौरा करेंगे। इसके बाद ही जिला कांग्रेसी कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके अलावा महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस में भी नए सिरे से बदलाव किए जाएंगे। कमलनाथ ने कहा कि पार्टी में युवाओं, किसानों, व्यापारियों सहित सभी की भागीदारी होगी, ताकि पार्टी को हर स्तर पर सुदृढ़ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले करीब 25 दिनों में हरियाणा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह, जोश और निष्ठा को दिखाया है, उसे आगे भी बरकरार रखना होगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सीएलपी लीडर किरण चौधरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केवल 63 एकड़ जमीन की ही क्यों हुई जांच :
कमलनाथ ने ढींगरा आयोग को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हजारों एकड़ जमीन की सीएलयू की गई, लेकिन जांच महज 63 एकड़ की ही क्यों। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह महज राजनीति से प्रेरित कमीशन रह गया है।

राज्यसभा चुनाव का मामला फिलहाल चुनाव आयोग के पास
राज्यसभा चुनाव से जुड़े इंक कंट्रोवर्सी मामले में कमलनाथ ने कहा कि फिलहाल यह मामला चुनाव आयोग के पास है। यदि इसकी अनदेखी हुई तो मामले को आगे लेकर जाएंगे।


इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के तौर पर काम कर रही है भाजपा
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि युवाओं, किसानों सहित सभी वर्गों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के तौर पर काम कर रही है और जीडीपी के आंकडे़ पेश कर रही है, लेकिन हकीकत कुछ और है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed