{"_id":"73ee6df82816d5443468b09b9cd495af","slug":"kalka-vaishno-devi-train-not-starts-last-two-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलमंत्री जी! वैष्णो देवी के भक्तों की भी सुनिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलमंत्री जी! वैष्णो देवी के भक्तों की भी सुनिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णो देवी के द्वार जाने वाले श्रद्घालुओं को रेल सेवा के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल ये ट्रेन आगामी रेल बजट के बाद ही शुरू हो पाएगी। वहीं, कालका से विधायक लतिका शर्मा ने भी इस ट्रेन को चलाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभी हाल ही में लतिका ने रेलवे जीएम, दिल्ली को पत्र लिखकर ये ट्रेन जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की है। इसके लिए अलावा उन्होंने कालका से अमृतसर के बीच सीधी ट्रेन चलाने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
लतिका ने कहा कि रेलवे प्रशासन की ओर से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और उम्मीद है कि बजट में कालका और चंडीगढ़ को नई सौगात मिल जाए।
कालका-कटरा ट्रेन चलने से कालका के साथ-साथ चंडीगढ़ और आसपास के शहरों के लोगों को भी काफी फायदा होगा और उन्हें माता वैष्णो देवी बसों या टैक्सियों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
दो साल पहले हुई थी घोषणा
कालका-कटरा ट्रेन की घोषणा दो साल पहले 2013 के रेल बजट में हुई थी। उस दौरान पवन कुमार बंसल रेल मंत्री थे। अभी पिछले साल 11 नवंबर से ट्रेन चलने की घोषणा भी हो गई लेकिन दिसंबर में हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के कारण इस पर फिर ब्रेक लग गई। यहां तक की ट्रेन की टाइमिंग भी रिलीज कर दी गई थी।
ये होगी टाइमिंग
ये ट्रेन हर मंगलवार और शुक्रवार को कालका से चलेगी। कालका से ये ट्रेन शाम को 7 बजे रवाना होगी और साढ़े 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यहां से शाम को 7.55 बजे चलकर सुबह करीब साढ़े 4 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन कटरा से हर बुधवार और शनिवार को रात साढ़े 9 बजे चलेगी और सुबह 6 बजे तक चंडीगढ़ और 7.55 बजे तक कालका पहुंचा देगी।
कोट
रेलवे जीएम, दिल्ली को पत्र लिखकर कालका-कटरा ट्रेन को जल्द शुरू करवाने के लिए कहा है। इसके अलावा लोग कालका से अमृतसर के लिए भी ट्रेन चलाने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसके लिए भी रेलवे प्रशासन से बात की है।
- लतिका शर्मा, विधायक, कालका