{"_id":"4bd0b3fc0cdb120e490a8a841c3da0e7","slug":"kalagram-craft-mela-chandigarh-sec-10-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे भारत की झलक देखनी है तो आज आएं कलाग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे भारत की झलक देखनी है तो आज आएं कलाग्राम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाग्राम में आज से नौ दिवसीय क्राफ्ट मेला शुरू हो रहा है। वेस्टर्न थीम पर आधारित इस मेले में मिनी भारत की झलक देखने को मिलेगी।
चंडीगढ़ प्रशासन और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला की ओर से आयोजित नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल करेंगे।
मेले में देशभर के शिल्पकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह मेला वेस्टर्न थीम पर है। इसमें देश के सभी राज्यों की कला और संस्कृति को बेहद जीवंत ढंग से दिखाया जाएगा।
मेले में राजस्थान, दमन दीव, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों की कला संस्कृति को दिखाने के लिए कलाकार आ चुके हैं। यह जानकारी यूटी एडमिनिस्ट्रेशन की कल्चरल सेक्रेट्री भावना गर्ग ने दी।
कलाग्राम में बजने लगा नगाड़ा
कलाग्राम में वीरवार को नगाड़ा बजने लगा। यहां तीन सौ से ज्यादा कलाकारों ने अपना अभ्यास शुरू कर दिया।
वीरवार को करीब तीन घंटे तक दोपहर को गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और यूपी के साथ बिहार के कलाकारों ने अभ्यास किया।
यहां इन राज्यों कला शिल्प की प्रदर्शनी और व्यंजनों के स्टाल भी लगेंगे। एनजेडसीसी पटियाला के डायरक्टर डीएस सरोया ने कहा कि यहां तीन सौ कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
मेले में आप सरसों का साग और बाजरे की रोटी का स्वाद ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त राजस्थानी, पंजाबी और साउथ इंडियन डिश का स्वाद भी मिल सकेगा।
आदिवासी क्राफ्ट से सजाएं अपना घर
आप अपना घर सजाने के लिए कुछ खास तलाश कर रहे हैं तो क्राफ्ट मेले में आपको मिल सकेगा। यहां आदिवासी इलाकों से आए क्राफ्ट्समैन आपके लिए स्पेशल लैंप, कुर्सियां और सोफे लेकर आएं हैं।
यही नहीं, अगर आप सर्दियों के लिए जैकेट्स और पाशमीना शॉल भी मिल जाएंगे।
मेले की निगहबानी 47 कैमरों से
चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट मेले के दौरान सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया है। यहां चार मचान बनाए गए हैं। इन मचान के माध्यम से पूरे मेले पर नजर रखी जाएगी।
इसके अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर 47 कैमरे लगाए गए हैं जो कि हरेक व्यक्ति पर नजर रखेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन की सांस्कृतिक सचिव भावना गर्ग ने कहा कि मेले की सिक्योरिटी के लिए चंडीगढ़ पुलिस भी तैनात रहेगी।
गरबा का हर रंग दिखेगा यहां
कलाग्राम में उद्घाटन समारोह के दौरान देश के दस से ज्यादा राज्यों के कलाकारों के सुर एकसाथ गूंजेंगे। गुजरात की हिना पटेल ने बताया कि वह दस साल से कलाग्राम से जुड़ी हैं।
उन्होंने बताया कि वे ओम शिव कला संस्था के साथ हैं। वह भावनगर गुजरात से आती हैं। यहां वह अपनी टीम के साथ डांडिया की प्रस्तुति देंगी।
दरी के नए रंग दिखेंगे यहां
आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले के गोरेटला राजू ने कहा कि उनका काम दरी का है। दरी की डिजाइनिंग से लेकर इंटरलॉक सिस्टम उन्होंने बनाया हुआ है।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता और टेक्नोलॉजी की वजह से अब उनको अपनी डिजाइन जल्द ही चेंज करनी पड़ती है।