फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kala sent to jail for providing weapons to shooters sent to jail

शूटरों को हथियार मुहैया करवाने के आरोपी काला को भेजा जेल

Wed, 17 Jun 2020 09:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Kala sent to jail for providing weapons to shooters sent to jail
चंडीगढ़। सेक्टर-33 में शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार मुहैया करवाने के आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ काला का 5 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, गैंगस्टर दीपू का पांच दिन का प्रोडक्शन वारंट रिमांड खत्म होने के बाद वीरवार को उसे भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 31 मई की शाम सेक्टर-33 में शराब कारोबारी और होटल मालिक राकेश सिंगला के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं। पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में लेकर शूटरों की मदद करने वाले जीरकपुर निवासी जिम संचालक सेवक उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू ने उन्हें काम सौंपा था। पुलिस ने दीपू की निशानदेही पर लुधियाना निवासी शूटर करण शर्मा को गिरफ्तार किया। इसके बाद खुलासा हुआ कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर पंजाब-चंडीगढ़ के बड़े कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के लिए सारा खेल रचा गया था। मामले में हरियाणा के गांव लाडवा निवासी शूटर बलबीर सिंह उर्फ मनी, भिवानी निवासी राहुल, बच्ची और अमृतसर निवासी नितिन की पुलिस को तलाश है। वहीं, पुलिस ने आरोपी काला को सेक्टर-34 से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 कारतूस और कट्टा बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed