फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kaithal - Two dies in two seprate accidents

करवा चौथ पर व्रत खुलवाने जा रहे पति की हादसे में मौत

Sun, 12 Oct 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sun, 12 Oct 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले में अलग-अलग दो सड़क हादसों में स्कूल टीचर और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पहले मामले में बड़सीकरी कलां वासी शनिवार देर रात करवा चौथ का व्रत खुलवाने के लिए मोटरसाइकिल पर कैथल लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय प्रवीण की चार महीने पहले शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ कैथल में रहता था। शनिवार को प्रवीण किसी काम से गांव गया, लेकिन करवा चौथ पर पत्नी का उपवास होने के कारण वह रात को नौ बजे बाइक पर गांव से कैथल के लिए चला।
विज्ञापन


इस दौरान तितरम मोड़ से पहले अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कॉल डिटेल के माध्यम से हादसे के बारे में उसके परिजनों को बताया। जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई दीपक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में पीटीए मीटिंग के लिए स्कूल जा रही महिला टीचर की ट्रैक्टर-ट्राली के  नीचे आने से मृत्यु हो गई। कोठी गेट वासी 38 वर्षीय अंजू ग्रोवर पिछले दो साल से सनशाइन पब्लिक स्कूल में टीचर थी। रविवार को स्कूल में पीटीए मीटिंग होने के कारण अंजू पौने दस बजे सह-टीचर के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल के लिए निकली। लेकिन बीच रास्ते में ही कोयल कांप्लेक्स के  पास स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से वे दोनों गिर गई।

इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने अंजू को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। टैक्सी स्टैंड पर खडे़ लोगाें ने उसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कसान वासी ट्रैक्टर-ट्राली चालक नरेंद्र पर केस दर्ज कर लिया  है।


साइकिल सवार को बचाते गई अंजू की जान

अंजू के देवर अश्विनी को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब अंजू स्कूटी पर जा रही थी तो कोयल कांपलेक्स के सामने पहुंचने पर साइकिल सवार एक व्यक्ति स्कूटी के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में वे गिर गए। इस दौरान अंजू की सहेली सड़क पर कच्ची तरफ गिर गई, जबकि अंजू सड़क पर गिरी। जिससे वह हादसे का शिकार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed