फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kabbadi, world, level, promote, dream

कबड्डी को विश्व स्तर पर प्रमोट करने का सपना रहा अधूरा

Fri, 17 Oct 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला/जालंधर Updated Fri, 17 Oct 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
kabbadi, world, level, promote, dream
कबड्डी को विश्व स्तर पर प्रमोट करने का डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का सपना इस बार पूरा होता नहीं दिख रहा। वर्ल्ड कबड्डी लीग के मैच अमेरिका और कनाडा में नहीं खेले जाएंगे। इसका कारण है कि पाकिस्तान की लाहौर लायंस की पूरी टीम और अन्य कई टीमों के खिलाड़ियों को अमेरिका व कनाडा का वीजा नहीं मिला है। इसलिए बाकी के मैच भारत और पाकिस्तान में खेलने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन




पंजाब में सरकार के सहयोग से पहली बार विश्व कबड्डी लीग करवाने का फैसला लिया, जिसमें 8 टीमें शामिल हुई थीं। इस लीग के मैच अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान में खेले जाने थे। लीग का शुभारंभ 9 अगस्त को लंदन में किया गया था। इसके बाद बर्मिंघम, नई दिल्ली समेत लुधियाना, बठिंडा, जालंधर, अमृतसर और मोहाली में वर्ल्ड कबड्डी लीग के मैच खेले गए थे।
विज्ञापन




इनके बाद लीग के बाकी के मैच कनाडा और अमेरिका में खेले जाने थे, लेकिन पाकिस्तान की लाहौर लायंस की पूरी टीम और अन्य कई टीमों के खिलाड़ियों को अमेरिका व कनाडा के वीजा नहीं मिले। ऐसे में अब बाकी के मैच भारत और पाकिस्तान में खेलने का फैसला लिया गया। लीग के कमिश्नर पद्मश्री परगट सिंह ने बताया कि बठिंडा के हॉकी स्टेडियम में मैच करवा कर इसकी शुरुआत हो चुकी है। बठिंडा के हॉकी स्टेडियम में 13 से 15 सितंबर तक मैच हो चुके थे, अब 10 से 12 अक्तूबर तक लीग के मैच बठिंडा में ही करवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 19 से 21 सितंबर तक मैच हुए थे, लेकिन अब फिर से 17 से 19 अक्तूबर तक जालंधर में कबड्डी लीग के मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 31 अक्तूबर को मध्यप्रदेश के भोपाल में मैच होगा। 7 से 9 नवंबर तक मुंबई में और 13 से 16 नवंबर तक मोहाली में मैच खेले जाएंगे। वर्ल्ड कबड्डी लीग के सेमीफाइनल और फाइनल मैच पाकिस्तान के लाहौर में होंगे। सेमिफाइनल मैच 22, 23, 29, 30 नवंबर को और दो दिसंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।


पाकिस्तान को वीजा न मिलने से बिगड़ा शेड्यूल : परगट सिंह
लीग के कमिश्नर पद्मश्री परगट सिंह का कहना है कि पाकिस्तान को वीजा न मिलने के कारण लीग का शेड्यूल खराब हुआ है। परगट के अनुसार अमेरिका और कनाडा में मैच होते तो खर्चा कम होना था, क्योंकि अमेरिका और कनाडा की टीमों की मेजबानी करने वाले मालिकों ने खर्चा करना था। अब कमेटी को सारा खर्च करना पड़ रहा है।



नहीं दिखे फिल्मी सितारे
वर्ल्ड कबड्डी लीग में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार और प्रसिद्ध रैपर यो-यो हनी सिंह ने अपनी टीमें शामिल की हैं, मगर अभी तक वह किसी भी मैच को देखने के लिए स्टेडियम में नहीं पहुंचे।


कब और कहां-कहां पर हुए लीग के मैच :-
-9 से 10 अगस्त तक इंग्लैंड के शहर लंदन में।
-16 से 17 अगस्त तक बर्मिंघम में।
-23 से 24 अगस्त और 30 से 31 अगस्त तक नई दिल्ली में।
-6 से 7 सितंबर तक लुधियाना
-13 से 15 सितंबर तक बठिंडा
-19 से 21 सितंबर तक जालंधर
-21 से 28 सितंबर तक अमृतसर
-2 से 5 अक्तूबर तक मोहाली
-10 से 12 अक्तूबर तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed