{"_id":"56dda8844f1c1b211c8b4568","slug":"justice-sanghi-passed-away-courts-will-be-closed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस सांघी के निधन पर शोक, आज बंद रहेंगी अदालतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस सांघी के निधन पर शोक, आज बंद रहेंगी अदालतें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अदालत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एनके सांघी के आकस्मिक निधन पर उनके सम्मान में मंगलवार 8 मार्च को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और उसके साथ-साथ पंजाब, हरियाणा व यूटी चंडीगढ़ में सभी सत्र व जिला अदालतें बंद रहेंगी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा सोमवार देर रात यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुनवाई के लिए लि?स्ट हुए सभी अर्जंट और आर्डिनरी केसों की सुनवाई अब 9 मार्च को होगी।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एनके सांघी का आंध्रप्रदेश के तिरुपति में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जस्टिस सांघी मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत व संवेदनशील न्यायाधीश माने जाते थे। उन्होंने मुरथल में जाट हिंसा के दौरान महिलाओं से बदसलूकी और दुष्कर्म की खबर पढ़ पर स्वत. संज्ञान लिया था और इस मामले को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पास भेजा था।
विज्ञापन
इसके बाद केस की जांच शुरू हुई। जस्टिस एन.के. सांघी रविवार को अपने बेटे-बहू और अन्य परिजनों के साथ चंडीगढ़ से तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा।
विज्ञापन