फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Justice Ajay Kumar Mittal appointed acting chief justice of Punjab and Haryana High Court

जस्टिस एके मित्तल होंगे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश 

Sat, 05 May 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Justice Ajay Kumar Mittal appointed acting chief justice of Punjab and Haryana High Court
फाइल फोटो
जस्टिस अजय कुमार मित्तल को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शिवाक्स जल वजीफदार ने बृहस्पतिवार आधी रात को सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसी के चलते कानून मंत्रालय ने देर रात जस्टिस मित्तल की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जोकि शुक्रवार से प्रभावी हो गई। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज कृष्ण मुरारी के नाम की सिफारिश पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए की थी।
विज्ञापन


हालांकि यह सिफारिश अभी केंद्र सरकार के पास लंबित है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (न्यायिक) ने बृहस्पतिवार शाम को लिखा कि शाम 7.30 बजे तक कानून मंत्रालय से 4 मई से मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और इससे मामलों के आवंटन को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जस्टिस वजीफदार ने कथित रूप से कहा कि वह अपनी सेवानिवृत्त के बाद रोस्टर पर फैसला लेने के योग्य नहीं हैं और इस बारे में सबसे वरिष्ठ जज से सलाह ली जानी चाहिए। बृहस्पतिवार देर रात कानून मंत्रालय ने कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed