{"_id":"593581344f1c1ba3049c76b4","slug":"junior-social-justice-minister-ramdas-athawale-on-reservation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री बोले- संविधान में संशोधन कर जाट, गुर्जर, पटेल और मराठों को दें आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री बोले- संविधान में संशोधन कर जाट, गुर्जर, पटेल और मराठों को दें आरक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले का कहना है कि संविधान में संशोधन करके हरियाणा में जाट, राजस्थान में गुर्जर, गुजरात में पटेल और महाराष्ट्र में मराठों को आरक्षण दिया जाए। इसके लिए संविधान में संशोधन करके आरक्षण की सीमा 50 से 75 प्रतिशत बढ़ाई जाए। अठावले सोमवार को लाढ़ौत रोड स्थित शास्त्री नगर में आरपीआई (ए) के जिला अध्यक्ष पवन कुमार चौहान के आवास पर पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत की हुई है। इसमें ही एससी-एसटी और ओबीसी को आरक्षण दिया हुआ है। अगर कोई सरकार इस आरक्षण से छेड़छाड़ किए बगैर आरक्षण देती है तो वह अदालत में टिक नहीं पाता। एनडीए की मीटिंग में उन्होंने प्रस्ताव रखा था कि संविधान में संशोधन करके आरक्षण की सीमा बढ़ाई जाए। ऐसा होने पर ही हर वर्ग खुश रह सकता है। एक सप्ताह पहले हरियाणा भवन में प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की थी। सीएम ने उन्हें जाटों को आरक्षण देने का भरोसा दिया था।
सरकार नहीं, जातिवाद से हो रहे दंगे
यूपी के सहारनपुर में दंगों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दंगे सरकार को देखकर नहीं बल्कि जातिवाद के कारण होते हैं। सपा सरकार में भी दंगे हुए और अब भाजपा सरकार में भी दंगे भड़क गए। सीएम योगी ने दंगा पीड़ितों को पूरा न्याय दिलवाने का भरोसा दिया है। पूर्व सीएम हुड्डा के राज में गोहाना कांड और मिर्चपुर कांड हो चुके हैं।

एक बार पाकिस्तान को सबक सिखा दिया जाए
Union Minister for Social Justice and Empowerment Ramdas Athawale
प्रदेश में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरपीआई
अठावले ने कहा कि हरियाणा में आरपीआई का जनाधार बढ़ रहा है। पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। भाजपा से गठबंधन का प्रयास किया जाएगा। अगर भाजपा गठबंधन नहीं करती तो पार्टी अकेले 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
शरद पवार को राष्ट्रपति बनना है तो मोदी से मिलें
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति एनडीए का उम्मीदवार ही बनेगा। संख्याबल में कहीं कुछ कमी रहती है तो सहयोगी दलों की सहायता से पूरा किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में अठावले ने कहा कि अगर पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को राष्ट्रपति बनना है तो वे पीएम मोदी से मिलें। इसके बाद ही वे राष्ट्रपति बन सकते हैं।
एक बार पाकिस्तान को सबक सिखा दिया जाए
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हर रोज कोई न कोई हरकत करता रहता है। इंग्लैंड में विराट कोहली की सेना ने पाक को धूल जटाई। इसी तरह रणभूमि में भारतीय सेना पाकिस्तान की सेना को धूल जटाएगी। हर रोज की दिक्कतों से अच्छा है एक बार पाकिस्तान को सबक सिखा दिया जाए।