फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Junior employee promoted by ignoring the senior in Punjab

लापरवाही : वरिष्ठ की अनदेखी कर कनिष्ठ कर्मचारी की कर दी तरक्की, अनुसूचित जाति आयोग पहुंचा मामला

Thu, 21 Jan 2021 05:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Jan 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Junior employee promoted by ignoring the senior in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमिटेड में वरिष्ठ के बजाय कनिष्ठ कर्मचारी को तरक्की दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वरिष्ठ महिला कर्मचारी की शिकायत पर अनुसूचित जाति आयोग की जांच में अधिकारियों की यह लापरवाही सामने आई है। आयोग ने संबंधित विभाग को वरिष्ठ महिला कर्मचारी को तय तारीख से तरक्की के सभी लाभ देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन तेजिंदर कौर ने बताया कि पंजाब राज्य पावर कोरर्पोशन लिमिटेड में कार्यरत महिला कर्मचारी बलजिंदर कौर ने आयोग को शिकायत की, जिसमें उन्होंने कहा था कि विभाग में उससे जूनियर कर्मचारियों को विभाग की तरफ से तरक्की दे दी गई है, जबकि अभी तक उसे यह लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन


शिकायत में महिला कर्मचारी ने लिखा था कि इस बाबत कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पत्राचार भी किया लेकिन इसके बाद भी तरक्की के बनते लाभ उसे नहीं दिए गए। आयोग ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की गई तो शिकायत को सही पाया गया। जांच के बाद आयोग ने पंजाब राज्य पावर कोरर्पोशन लिमिटेड को निर्देश दिए हैं कि बलजिंदर कौर को तय तारीख से सभी लाभ दिए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed