फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   June first week Punjab cabinet expansion

जून के पहले हफ्ते में पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार, मंत्री पद की रेस में ये चेहरे

Sun, 21 May 2017 09:18 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
June first week Punjab cabinet expansion
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
पंजाब मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान पांच मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। सात मंत्रियों और दो स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों को साथ लेकर सरकार गठित करने वाले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में अभी कम से कम सात और मंत्रियों के पद खाली हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जून के पहले हफ्ते में प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार में मंत्रियों के सभी पद नहीं भरे जाएंगे, बल्कि पांच मंत्रियों का चयन होगा और शेष पदों को आने वाले समय में विस्तार के लिए खाली छोड़ दिया जाएगा। यह भी पता चला है कि जिन पांच विधायकों को मंत्री की कुर्सी मिल सकती है, उनके नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन


उधर, कैबिनेट विस्तार की चर्चा शुरू होते ही मंत्री पद पर नजरें जमाए कई विधायक जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आशीर्वाद पाने की जुगत में लगे हैं तो कई मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निवास और कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री पद की रेस में हैं ये नाम

June first week Punjab cabinet expansion
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
सूत्रों के अनुसार, जिन विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है, उनमें सबसे पहला नाम गीदड़बाहा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का है। ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजावड़िंग राहुल गांधी के भी काफी करीब हैं और उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

इनके अलावा, गुरु हरसहाय से विधायक राणा गुरमीत सिंह, अमृतसर वेस्ट से विधायक और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजकुमार वेरका, मोहाली के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और अमृतसर सेंट्रल से विधायक ओपी सोनी के नाम हैं। इनके अलावा संगरूर से विधायक विजय इंदर सिंगला, फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत सिंह नागरा, डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा और टांडा उड़मुड़ के संगत सिंह गिलजियां की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर आवाजाही बढ़ गई है। 

कुछ के बदले जा सकते हैं विभाग
वहीं, मंत्री पद की दौड़ से अलग, जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह भले ही दावेदारों में दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री स्वयं उन्हें अपनी कैबिनेट में जगह दे सकते हैं। कैबिनेट विस्तार के समय मंत्रियों में से कुछ के विभागों में भी फेरबदल किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed