{"_id":"5f5fc2b58ebc3e1c1a3dfec1","slug":"judgment-jaswinder-kaur-bail-today-ex-sho-manimajra-police-station-accused-bribery-case-five-lakh-rupees-chandigarh-news-pkl387895890","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले में आरोपी पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर को मिली जमानत, जानिए क्या था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मामले में आरोपी पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर को मिली जमानत, जानिए क्या था मामला
Tue, 15 Sep 2020 12:51 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख रुपये की रिश्वत के मामले में मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर को सीबीआई अदालत से जमानत मिल गई है। यह जमानत एक लाख रुपये की गारंटी पर मिली है। बीते शुक्रवार को जसविंदर कौर ने याचिका दायर कर जमानत मांगी थी। उसने कहा था कि वह दिल की मरीज है। उसे मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। वह जमानत के बाद किसी भी गवाह से संपर्क नहीं करेगी, जबकि सीबीआई ने विरोध करते हुए कहा कि मनीमाजरा थाने की सीसीटीवी फुटेज से जसविंदर कौर पर लगे सभी आरोप सही साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
बीते 30 जून को मनीमाजरा निवासी गुरदीप सिंह ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि जसविंदर कौर ने धोखाधड़ी मामले को सुलझाने के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी भी दी। इसके बाद सीबीआई ने बिचौलिए भगवान सिंह को एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद से जसविंदर कौर 30 जून से फरार हो गई थी। अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। इसी बीच 25 जुलाई को जसविंदर कौर ने अदालत में सरेंडर कर दिया था। सीबीआई ने जसविंदर का दो दिन का रिमांड भी लिया था, जहां से उन्हें बुड़ैल जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन