फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JP Nadda meet with former Punjab chief minister Parkash Singh Badal

प्रकाश सिंह बादल से मिले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सरसों का साग और बाजरे की रोटी भी खाई

Thu, 20 Feb 2020 07:28 PM IST
ajay kumar जगदीश जोशी, बादल(मुक्तसर)
जगदीश जोशी, बादल(मुक्तसर) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Feb 2020 07:28 PM IST
सार

  • भाजपाइयों ने भीड़ जुटा दिखाई ताकत, राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत। 
  • जेपी नड्डा ने बादल को ज्येष्ठ पुत्र के विवाह का दिया निमंत्रण, बादल ने स्वीकारा।

विज्ञापन
JP Nadda meet with former Punjab chief minister Parkash Singh Badal
प्रकाश सिंह बादल से जेपी नड्डा ने की मुलाकात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जगत प्रकाश नड्डा गांव बादल पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से उनके निवास पर मुलाकात की। जेपी नड्डा के स्वागत में हजारों भाजपाई मौजूद रहे। इस दौरान शिरोमणि अकाली का गढ़ 'बादल' भाजपा के झंडों से पटा नजर आया। 

विज्ञापन


जगत प्रकाश नड्डा के पहुंचने पर भाजपाइयों ने भीड़ जुटा ताकत का अहसास कराया और राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बठिंडा से जेपी नड्डा सड़क से होते हुए गांव बादल पहुंचे। इस दौरान उनका जगह-जगह पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। जेपी नड्डा ने भी उत्साह के साथ हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। 
विज्ञापन


आम तौर पर समारोह के दौरान अकालियों से भरे नजर आने वाले गांव बादल में गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष के दौरे के समय अकाली नेता नदारद ही नजर आए। हर तरफ भाजपाई ही झंडे पकड़े हुए ढोल-नगाड़ों व भंगड़े के बीच नाचते हुए अध्यक्ष के स्वागत में दिखे। भाजपा अध्यक्ष करीब पौने एक बजे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निवास पर पहुंचे। करीब दो बजे तक बादल निवास पर रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

JP Nadda meet with former Punjab chief minister Parkash Singh Badal
गांव बादल पहुंचे जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा ने प्रकाश सिंह बादल को अपने ज्येष्ठ पुत्र के विवाह का निमंत्रण पत्र दिया और बादल ने भी निमंत्रण स्वीकार करते हुए विवाह समारोह में आने की बात कही। बादल निवास में सिर्फ चुनिंदा नेता ही भीतर जा सके, जिनके नाम की सूची पहले से ही तैयार की गई थी। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के विदेश दौरे के चलते बादल निवास पर भाजपा अध्यक्ष के स्वागत के लिए सिर्फ प्रकाश सिंह बादल ही उपस्थित थे। 

सूत्रों अनुसार बादल ने भाजपा अध्यक्ष के पहुंचते ही उन्हें किन्नुओं का ताजा रस पिलाया। दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना। इसके बाद बादल ने भाजपा अध्यक्ष को सरसों का साग, बाजरे की रोटी, चूरी के अलावा मलाई तोरी का स्वाद चखाया। यही नहीं जाते-जाते उन्हें अपने बाग के किन्नू भी उपहार स्वरूप भेंट किए। 

शिअद-भाजपा गठबंधन के रिश्तों की मजबूती की दोहराई बात

JP Nadda meet with former Punjab chief minister Parkash Singh Badal
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बादल निवास से बाहर निकलते हुए पत्रकारों ने भाजपा अध्यक्ष को घेर लिया। इस दौरान जाते-जाते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिअद-भाजपा गठबंधन के रिश्तों की मजबूती की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा का पुराना रिश्ता है। वे व्यक्तिगत कार्य से आए हैं। उनके बड़े बेटे का विवाह है। 

प्रकाश सिंह बादल को निमंत्रण देने आए थे। बादल ने आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनका व बादल का रिश्ता युवाकाल से है। जब वे छात्र राजनीति से जुड़े थे तबसे व्यक्तिगत रूप से संबंध रहे हैं। जब वे पंजाब प्रभारी थे तब भी बादल के साथ मिल-जुलकर काम किया। 

इसलिए बादल के साथ राजनीतिक दृष्टि से नहीं बल्कि व्यक्तिगत व पारिवारिक दृष्टि से घनिष्ठ रिश्ता है। इसलिए व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण देने आया हूं। साथ ही कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल मिलकर व एकजुटता के साथ मोदी जी के हाथ मजबूत करने का प्रण लेता हैं। एनडीए में प्रकाश सिंह बादल का अहम स्थान है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed