फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JP Malhotra will be next Chandigarh BJP president

Chandigarh: जेपी मल्होत्रा ही होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद किरण खेर को भी मिली जिम्मेदारी

Wed, 15 Jan 2025 09:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Jan 2025 09:14 PM IST
सार

चंडीगढ़ भाजपा की कमान जेपी मल्होत्रा के हाथों में ही रहेगी। जेपी मल्होत्रा ही पार्टी के अगले प्रदेशाध्यक्ष होंगे। वीरवार को पार्टी की ओर से जेपी मल्होत्रा के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
JP Malhotra will be next Chandigarh BJP president
नामांकन दाखिल करते जेपी मल्होत्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जेपी मल्होत्रा का फिर से चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनना तय हो गया है, क्योंकि चुनाव प्रक्रिया में उनके अलावा किसी और ने नामांकन नहीं भरा। दोपहर 12 बजे तक इंतजार होता रहा लेकिन अन्य किसी ने नामांकन ही नहीं भरा। अब वीरवार को पार्टी की ओर से जेपी मल्होत्रा के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही परिषद सदस्य के रूप में संजय टंडन और किरण खेर का चयन भी किया गया है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के चल रहे संगठनात्मक चुनावों के हिस्से के रूप में बुधवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के पदों के लिए नामांकन भरे गए। जम्मू-कश्मीर के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरिंदर सिंह रैना चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर रहे। सुबह से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। सबसे पहले वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने नामांकन भरा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक इंतजार होता रहा। कुछ नेताओं ने दबे स्वर में मल्होत्रा के विरोध में आवाज उठाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। पार्टी का कोई भी नेता खुलकर मल्होत्रा के विरोध में सामने नहीं आया, जिसकी वजह से अन्य किसी नेता ने नामांकन नहीं भरा।
विज्ञापन


पार्टी की सेवा के लिए वह हमेशा तैयार- मल्होत्रा
पार्टी की तरफ से औपचारिक रूप से वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष घोषणा की जाएगी, लेकिन माना जा रहा है कि एक ही नामांकन होने की वजह से जेपी मल्होत्रा ही भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की सेवा के लिए वह हमेशा तैयार और तत्पर रहे हैं। आगे भी वह तैयार रहेंगे। इसे अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह रैना, पठानकोट विधायक अश्वनी शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए टंडन-खेर डालेंगे वोट
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन को राष्ट्रीय परिषद सदस्य के रूप में चुना गया है। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय परिषद लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ दूसरी सदस्य शहर की पूर्व सांसद किरण खेर हो सकती हैं। यह मिलकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगे। टंडन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर काम कर रहे हैं और चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की जिम्मेवारी संभाले हुए हैं। टंडन ने कहा कि संगठन की सेवा और मजबूती के लिए वह पूरी तरह से तत्पर हैं। भाजपा की नीति व रीति को आमजन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि भाजपा के संगठन पर्व 2024 की शुरुआत प्राथमिक सदस्यता अभियान के साथ हुई, जिसमें चंडीगढ़ में करीब 1,20,000 नए सदस्य पार्टी में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed