फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jp atray cricket tournament, pcc eleven wins match due to gurkeerat mann

जेपी आत्रेय टूर्नामेंटः गुरकीरत मान की तूफानी पारी से जीता PCC इलेवन

Sun, 18 Sep 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Sep 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
jp atray cricket tournament, pcc eleven wins match due to gurkeerat mann
क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया जेपी अत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैचों में गुरकीरत मान की तूफानी गेंदबाजी ने पीसीसी इलेवन को जीत दिलाई। दूसरे मैंच में एयर इंडिया ने जीत दर्ज की। शनिवार को टूर्नामेंट का पहला मैच सेंट जोंस स्कूल 26 में खेला गया। इस मैच में एयर इंडिया ने  एमपीसीए को 4 विकेट से हरा दिया। सौरभ को बल्ले और गेंदबाज से शानदार प्रदर्शन करने पर  मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमपीसीए की पूरी टीम 202 के स्कोर पर सिमट गई। सौरभ धालीवाल ने 9 चौके 4 छक्के की मदद से शानदार 94 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज मोनीश मिश्रा ने 3 चौके के साथ 32 रन, अरबाज कुरैशी ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी हरप्रीत बराड़ ने 3 विकेट, सुखजिंदर ने 2 विकेट, सूरज ने 1 विकेट, ललित ने 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी एयर इंडिया की टीम ने 42.2 ओवर में 6 विकेट पर 205 रन बनाकर मैच को जीत लिया। प्रत्युश सिंह ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। राजेश शर्मा ने 6 चौके की सहायता से 48 रनों की पारी खेली। हरप्रीत ने 23 और मनविंदर बिसला ने 14 रनों की पारियां खेली। गेंदबाजी में एमपीसीए की ओर से कुलदीप सेन ने 4 विकेट, अर्पित ने 1, सौरभ ने 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पीसीसी इलेवन ने मिनर्वा को एक रोमाचंक मैच में 4 रन से हरा दिया। यह मैच जीएमएसएसएस 26 में खेला गया। पहले खेलते हुए पीसीसीए इलेवन ने निधार्रित 50 ओवर में 7 विकेट पर 303 रन बनाए। गुरकीरत मान ने कप्तानी पारी खेलते हुए तेजी से 112 गेंदाें पर शानदार शतक जमाते हुए 130 रन बनाए। इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। जीवनजोत सिंह ने 66 रन, आरूष ने 46 रन, मनन वोहरा ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में  गौरव शर्मा ने 3 विकेट, अनीष ने 2, नावेद अहमद ने 1 विकेट झटका।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिनर्वा की टीम से उदय कौल (104)रन और तजिंदर सिंह (101) रनों की पारियां बेकार गई। मिनर्वा की पूरी टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 299 रन ही बना पाई। गेंदबाजी में पीसीसी इलेवन  से राजविंदर गोलू ने 4 विकेट, मनप्रीत गोनी ने 3 विकेट चटकाए। मैच में शानदार 130 रन बनाने वाले कप्तान गुरकीरत मान को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed