फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jobs are being given on merit, not to relatives and acquaintances of politicians: Mann

नेताओं के रिश्तेदारों और जानकारों को नहीं, मेरिट पर मिल रहीं नौकरियां: मान

Wed, 20 Aug 2025 08:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Jobs are being given on merit, not to relatives and acquaintances of politicians: Mann
फोटो
विज्ञापन


-सीएम भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में युवाओं का बढ़ाया हौसला -बोले, हमने सरकारी नौकरी देने का ट्रेंड बदला, बिना सिफारिश मिलेगा रोजगार
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि अब सूबे में नेताओं के रिश्तेदारों और जानकारों को नहीं बल्कि मेरिट के आधार पर काबिल युवाओं को ही नौकरियां मिल रहीं हैं। युवाओं को अब यह सोचने की जरूरत नहीं है कि उनके पिता को कोई मंत्री या विधायक जानता है या नहीं। यह भी जरूरी नहीं है कि पिता के पास खूब पैसा होगा, तभी सरकारी नौकरी मिलेगी। हमने सूबे में सरकारी नौकरी देने का ट्रेंड बदला है। अब यहां बिना सिफारिश रोजगार मिलता है।
चंडीगढ़ के म्युनिसिपल भवन में सीएम मान नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान सरकारी नौकरी पाने वाले 271 युवाओं से रूबरू हुए और उनका हौसला बढ़ाया। सीएम ने युवाओं से कहा कि मेहनत आपकी है, अपनी योग्यता के आधार पर ही आपने सरकारी नौकरी पाई मगर पारदर्शी तरीके से रोजगार देने के मामले में नाम मेरा रोशन हो रहा है। आज से आप सभी पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बन गए हैं।
विज्ञापन

अब तक 55,201 सरकारी नौकरियां देने का दावा करने वाले सीएम ने इस समारोह के दौरान विरोधियों को भी आड़े हाथों लिया। पहली सरकारों में नौकरियां सिर्फ सिफारिशों पर और अपने ही रिश्तेदारों व जानकारों को मिलती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। उधर, नौकरी पाने वाले युवाओं ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। युवाओं ने बताया कि उन्होंने भर्ती निकलने पर केवल परीक्षा दी थी, उनका नाम मेरिट में आया और आज वे यहां अपना नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे हैं। युवाओं के अनुभव सुनकर सीएम भी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी पाने वालों को सीएम की सलाह
-युवाओं से रूबरू होते हुए सीएम ने सलाह दी, कुर्सी पर बैठकर पेन से सिर्फ इंसाफ करना।
-लोगों को जायज काम के लिए भटकाना मत, तनख्वाह के साथ दुआएं भी इकट्ठी करना।
-गरीब की दुआ और परमात्मा की दरगाह, तरक्की का यही सीधा रास्ता है, इसमें बाईपास नहीं होता।
-दुनिया एक स्टेज है, हर बंदा किरदार निभाने आता है। नौकरी करते हुए किरदार ऐसा निभाना, जो यादगार बन जाए।
-काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना, ऐसा मौका जरूर मिलेगा जो तरक्की की सीढ़ी चढ़ा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article