फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   job oppertunity in it industry, be ready youngers

पंचकूला में अगले साल नौकरियों की बहार, तैयार रहें

Wed, 14 Oct 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 14 Oct 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
job oppertunity in it industry, be ready youngers

आईटी पार्क में अगले साल तक एक दर्जन कंपनियों की शुरुआत यंगस्टर्स के लिए रोजगार के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगी। फिलहाल सेक्टर-22 स्थित आईटी पार्क में दो कंपनियों का संचालन हो रहा है, लेकिन निवेशकों के बढ़ते आकर्षण और बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए एचएसआईआईडीसी और पंचकूला प्रशासन की ओर से कोशिशें लगातार जारी हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अगले साल एक दर्जन नई कंपनियों का संचालन शुरू होने से एक से डेढ़ हजार युवाओं को जहां नौकरियां मिलेंगी, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। करीब 74 एकड़ में प्रस्तावित आईटी पार्क में अब तक करीब डेढ़ दर्जन प्लॉटों का आवंटन किया जा चुका है।
विज्ञापन


इनमें से दो कंपनियों ने संचालन शुरू कर दिया है, जिनमें ऑल्ट्रिस्ट में सौ से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। पंचकूला आईटी पार्क में एक और रिअल इस्टेट कंपनी ने निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, जहां एक साथ एक दर्जन से अधिक कंपनियों को जगह मुहैया कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खाली पड़े करीब एक दर्जन प्लॉट्स पर निर्माण कार्य की शुरुआत जल्द शुरू कर दी जाएगी। इनमें से अधिकतर का निर्माण पूरा होने के बाद अगले वर्ष के आखिर तक संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

निवेश को बढ़ावा देने की मांग
नाडा साहिब गुरुद्वारे के पीछे सेक्टर-22 स्थित आईटी पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए वहां से होकर गुजरने वाले रास्तों को और बेहतर बनाया जाएगा। शहर के एंट्री और एक्जिट प्वाइंट्स के सौंदर्यीकरण के लिहाज से भी पहल की जा रही है। आईटी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी औद्योगिक संगठनों की तरफ से मांगें की जा चुकी हैं।

इसी सिलसिले में कुछ महीने पहले एचएसआईआईडीसी की ओर से बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, ताकि अधिक से अधिक कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित किया जा सके।


अगले वर्ष तक एक दर्जन कंपनियों की इमारतों के निर्माण किए जाने की उम्मीद है। इससे सैकड़ों युवाओं के लिए रोजगार संभावनाओं में बढ़ोतरी होगी। संबंधित विभागों के सहयोग से क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की दिशा में भी पहल की जा रही है।
-विवेक आत्रेय, उपायुक्त, पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed