{"_id":"656b870573d5f042290b6c87","slug":"jjp-will-hold-rally-in-dabwali-on-8th-chandigarh-news-c-16-pkl1010-297127-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जजपा लोकसभा चुनाव में जुटी, आठ को डबवाली में करेगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जजपा लोकसभा चुनाव में जुटी, आठ को डबवाली में करेगी रैली
विज्ञापन
नवसंकल्प रैली में शामिल होंगे डाॅ. अजय सिंह चौटाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत रैली आठ दिसंबर को डबवाली हलके में आयोजित करेगी। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाली रैली में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बतौर मुख्य वक्ता रैली को संबोधित करेंगे। निशान सिंह ने बताया कि जजपा की लोकसभा चुनावों की तैयारियां निरंतर जारी है। पार्टी अब तक सोनीपत, फरीदाबाद, भिवानी-महेंद्रगढ़ व कुरुक्षेत्र में सफल रैलियों का आयोजन कर लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुट गई है। निशान सिंह ने बताया कि इसी के तहत अब जजपा आठ दिसंबर को सिरसा लोकसभा की रैली डबवाली में करेगी। जजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि चार दिसंबर को सिरसा में पार्टी एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी। अजय सिंह चौटाला तीन दिसंबर को रानिया और ऐलनाबाद और छह दिसंबर को नरवाना व फतेहाबाद में जनसंपर्क करेंगे।