{"_id":"6451280954609146730408da","slug":"jjp-leader-digvijay-chautala-targeted-uncle-abhay-chautala-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दिग्विजय बोले- पिता व भाई के जेल जाने से पेट नहीं भरा तो अब भतीजे को भी जेल में डलवाना चाहते हैं अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दिग्विजय बोले- पिता व भाई के जेल जाने से पेट नहीं भरा तो अब भतीजे को भी जेल में डलवाना चाहते हैं अभय
Tue, 02 May 2023 08:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 May 2023 08:47 PM IST
सार
दिग्विजय ने कहा कि बेहतर है कि अभय सिंह दुष्यंत चौटाला के जेल जाने के ख्याली पुलाव पकाने बंद करें और ऐलनाबाद हलके के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान दें। वह परमात्मा से दुआ करता है कि अभय सिंह को सदबुद्धि दें और उनको कभी जेल न जाना पड़े।
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला और अभय चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनलो विधायक अभय सिंह चौटाला के शराब घोटाले में हरियाणा के डिप्टी सीएम को जेल जाने को लेकर दिए बयान पर जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पलटवार किया है। दिग्विजय ने कहा कि मेरे चाचा का अपने पिता और भाई के जेल के संघर्ष से पेट नहीं भरा, इसीलिए अब भतीजे को भी जेल भिजवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
जनता ने अभय चौटाला की इसी नकारात्मक सोच की वजह से उन्हें राजनीति में हाशिये पर ला दिया है और दुष्यंत को सकारात्मक विकासशील सोच की वजह से सत्ता में पहुंचाया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यूं तो अभय चौटाला के भी अनेक मामले अदालतों में लंबित हैं लेकिन हमारी सोच अलग है और हम भगवान से दुआ करते हैं कि अभय सिंह को कभी भी जेल ना हो। अभय सिंह की सोच के साथ न्याय तो जनता को करना है।
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा कि बेहतर है कि अभय सिंह दुष्यंत चौटाला के जेल जाने के ख्याली पुलाव पकाने बंद करें और ऐलनाबाद हलके के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान दें। वह परमात्मा से दुआ करता है कि अभय सिंह को सदबुद्धि दें और उनको कभी जेल न जाना पड़े।
विज्ञापन
एक और राजनीतिक मौके की तलाश में अभय
जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि ऐसा लगता है कि अभय चौटाला ने पिता और भाई के जेल जाने को एक राजनीतिक मौके के रूप में लिया और अब भतीजे को जेल भेजकर एक और राजनीतिक मौका ढूंढ रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि अभय सिंह ऐसे राजनीतिक मौके की तलाश में समय खराब करने के बजाय दुष्यंत चौटाला से सीखते हुए सकारात्मक सोच के साथ राजनीति करें।