फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP BJP Alliance, Haryana cabinet expansion and Oath Ceremony of Ministers on 14 November

हरियाणा : विज समेत ये 6 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, संदीप सिंह ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

Fri, 15 Nov 2019 12:26 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 Nov 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
JJP BJP Alliance, Haryana cabinet expansion and Oath Ceremony of Ministers on 14 November
हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार - फोटो : एएनआई

हरियाणा में सरकार गठन के 17 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज समेत छह विधायकों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। वहीं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह समेत चार विधायकों को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। खट्टर सरकार में शपथ लेने वाले 10 मंत्रियों में एक निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला हैं, जो इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला के भाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल विज अनिल विज हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार के वरिष्ठ नेता हैं। इसी के चलते उन्होंने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। वह पिछले खट्टर कैबिनेट के जो दो मंत्री इस बार चुनाव जीते हैं, उनमें से एक हैं। अनिल विज हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा से छठी बार विधायक हैं। पिछली सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंवर पाल गुज्जर

अनिल विज के बाद जगादरी से भाजपा विधायक कंवर पाल गुज्जर ने शपथ ली। जगादरी से यह तीन बार विधायक रह चुके हैं। पिछली बार यह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर थे। इस बार इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है।

मूलचंद शर्मा

बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। यह ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।

रणजीत सिंह चौटाला

रानिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने ली पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह ओम प्रकाश चौटाला के भाई हैं। उन्हें चुनाव परिणाम के बाद भाजपा को बिना किसी शर्त के समर्थन देने का इनाम कैबिनेट मंत्री के तौर पर मिला है।

जेपी दलाल

भिवानी के लोहारू से भाजपा विधायक जेपी दलाल ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। यह जाट समुदाय से आते हैं। जेपी दलाल पहली बार विधायक बने हैं।

बनवारी लाल

बावल से भाजपा विधायक बनवारी लाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, उन्होंने छठे नंबर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। बनवारी लाल पिछली सरकार में भी मंत्री थे।

 

राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)

ओमप्रकाश यादव

ओमप्रकाश यादव ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वह नारनौल से भाजपा विधायक हैं, ओमप्रकाश लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। यह सांसद राव इंद्रजीत सिंह के करीबी माने जाते हैं। पहली बार मंत्री बन रहे हैं।

कमलेश ढांडा

भाजपा की तीन महिला विधायकों में से एक कमलेश ढांडा को राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ दिलाई है। कमलेश कलायत से भाजपा विधायक हैं। वह खट्टर सरकार में एकमात्र महिला मंत्री हैं।

अनूप धानक

अनूप धानक उकलाना विधानसभा सीट से जजपा विधायक हैं। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।

संदीप सिंह

पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने राज्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली। वह पिहोवा से भाजपा विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed