फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jind To Hansi New Rail Track Get Green Signal By Haryana Government

जींद-हांसी नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, 50 किलोमीटर होगी लंबाई, 923 करोड़ आएगी लागत

Tue, 06 Aug 2019 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jind To Hansi New Rail Track Get Green Signal By Haryana Government
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के लोगों को रेल सेवाओं से जोड़ने के लिए सरकार ने 923.26 करोड़ जींद-हांसी नई रेल लाइन निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह रेल लाइन चार वर्ष की अवधि में बनकर तैयार हो जाएगी। यह जानकारी सदन में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को स्थाई वित्त कमेटी-सी की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित थे। वित्त मंत्री ने बताया कि जींद-हांसी नई रेल लाइन हरियाणा सरकार और रेलवे मंत्रालय का एक संयुक्त उद्यम होगा और इसका निर्माण हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रस्तावित रेलवे लाइन दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर मौजूदा जींद स्टेशन से शुरू होगी और भिवानी-हिसार रेलवे लाइन पर मौजूदा हांसी स्टेशन पर समाप्त होगी। जींद से हांसी तक रेलवे लाइन की लंबाई लगभग 50 किलोमीटर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लाइन के निर्माण से यात्रियों को जींद एवं हिसार के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी। यात्रा की दूरी भी लगभग 50 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, इस ग्रामीण बेल्ट पर कृषि उपज और उर्वरकों को तेजी से लाने-ले जाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना इस क्षेत्र के साथ-साथ इसके आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस लाइन पर 8 रेलवे स्टेशन होंगे। जिनमें जींद एवं हांसी के दो मौजूदा स्टेशन और छह नए स्टेशन अर्थात इटल कलां, राजपुरा, नारनौंद, माढा, गगन खेड़ी और शेखपुरा शामिल हैं।


वित्त मंत्री ने कहा कि हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम को प्राथमिकता के आधार पर रेल मंत्रालय के साथ इस मामले को आगे बढ़ाने का निर्देश दिए हैं, ताकि भारत सरकार से तुरंत मंजूरी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed