Jind Municipal Election Results: जींद में भाजपा उम्मीदवार अनुराधा सैनी विजयी, जानें- बाकी तीन सीटों का हाल
सफीदों नगर पालिका का ताज निर्दलीय उम्मीदवार अनीता रानी के सिर ताज सजा है। अनीता रानी ने 6053 मत हासिल किए जबकि दूसरे नंबर पर मंजूलता रोहिल्ला रहीं। उन्हें 4503 मत मिले। अनीता रानी 1550 मतों से विजयी रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद, उचाना, सफीदों और नरवाना निकाय चुनाव के परिणाम बुधवार को आए। जींद में अनुराधा सैनी, सफीदों में अनीता रानी, नरवाना में मुकेश रानी तो उचाना में विकास ने प्रधान पद पर जीत हासिल की। जींद में भाजपा उम्मीदवार अनुराधा सैनी को 25750 मत मिले। जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार सविता कुंडू रहीं, उन्हें 13045 मत मिले।
अनुराधा सैनी 12705 मतों से जीत कर जींद नगर परिषद की अध्यक्ष चुनी गई हैं। जैसे ही अर्जुन स्टेडियम में 18वां राउंड संपन्न हुआ तो भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार निशा लखीना रहीं। उन्हें 11873 मत मिले। चौथे स्थान पर आप उम्मीदवार डॉ. रजनीश जैन को 9374 मत मिले। पांचवें नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार अमरजीत कौर चौहान ने 6215 मत हासिल किए।
अनीता रानी के सिर सजी सफीदों नगर पालिका की प्रधानी
सफीदों नगर पालिका का ताज निर्दलीय उम्मीदवार अनीता रानी के सिर ताज सजा है। अनीता रानी ने 6053 मत हासिल किए जबकि दूसरे नंबर पर मंजूलता रोहिल्ला रहीं। उन्हें 4503 मत मिले। अनीता रानी 1550 मतों से विजयी रहीं। जबकि तीसरे नंबर पर 3970 मतों के साथ अरूणा जैन रहीं।
नरवाना नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं मुकेश रानी
नरवाना नगर परिषद से मुकेश रानी ने अध्यक्ष पद कब्जा जमाया है। मुकेश रानी को 10431 मत मिले। जबकि दूसरे नंबर पर कनिका को 10090 मत मिले। मुकेश रानी 341 मतों के साथ जीत कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुईं। इसी तरह तीसरे नंबर पर संतोष देवी ने 5838 मत हासिल किए।
उचाना नगर पालिका के प्रधान बने विकास
उचाना नगर पालिका के प्रधान पद पर विकास विजयी हुए। विकास को उचाना की जनता ने 3484 मत दिए। जबकि दूसरे नंबर पर सज्जन कुमार रहे। उन्हें 2858 मत मिले। विकास 626 मतों के साथ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जबकि अनिल 2022 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
भारी संख्या में तैनात रहा पुलिसबल
जींद नगर परिषद के मतों की गणना का कार्य अर्जुन स्टेडियम, सफीदों का राजकीय माध्यमिक विद्यालय, नरवाना का केएम कॉलेज और उचाना की मतगणना कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। जींद में सर्वाधिक 18 राउंड की मतगणना हुई जबकि सफीदों में केवल चार राउंड की गणना तो नरवाना में आठ और उचाना में पांच राउंड की गणना हुई। मतगणना स्थल के पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा।
मतगणना केंद्रों की निर्धारित परिधि में लगाई गई धारा 144: डीसी
जिलाधीश एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे से सभी निकाय चुनाव के मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतगणना केंद्रों की निर्धारित परिधि में धारा 144 लगाई गई है। चेयरपर्सन व पार्षद पद के उम्मीदवारों व एजेंटों के भी पहचान पत्र बनाए गए हैं। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
जींद नगर परिषद के चुनाव नतीजे
- नाम पार्टी कुल मत प्राप्त
- अनुराधा सैनी भाजपा 25750
- सविता कुंडू निर्दलीय 13045
- निशा लखीना कांग्रेस समर्थित 11873
- डा. रजनीश जैन आप पार्टी 9374
- अमरजीत कौर निर्दलीय 6215
- मीना कुमारी निर्दलीय 3617
- संतोष बैनीवा निर्दलीय 2831
- राजबाला निर्दलीय 2353
- सलमा बसपा 1588
- भगवती दहिया इनेलो 541
- ऊषा रानी निर्दलीय 471
- अनीता रानी निर्दलीय 431
- पूजा निर्दलीय 327
नोट: 599 लोगों ने नोटा बटन का भी प्रयोग किया है