फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jewellers strike chandigarh, Jewellers rickshaw rally, against Excise Act, chandigarh

मनीमाजरा में ज्वैलर्स ने निकाली रिक्शा रैली, जगह-जगह जाम

Wed, 30 Mar 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Wed, 30 Mar 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
Jewellers strike chandigarh, Jewellers rickshaw rally, against Excise Act, chandigarh
Expressing jewelers rickshaw rally protests against the Government out. - फोटो : अमर उजाला
एक्साइज एक्ट के खिलाफ विरोध कर रहे ज्वेलर्स ने मंगलवार को रिक्शा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मनीमाजरा की एनएसी मार्केट से दोपहर में शुरू हुई रैली मटका चौक पर आकर खत्म हुई। रिक्शा रैली के चलते हाउसिंग बोर्ड चौराहे से लेकर ट्रांसपोर्ट लाइट तक जाम लग गया।
विज्ञापन


कलाग्राम के सामने और रेलवे लाइट प्वाइंट के पास सड़क से गुजरने वाले वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। मनीमाजरा के ज्वेलर केआर महाजन ने बताया कि टाइसिटी ज्वेलर्स एसोसिएशन की अगुवाई में मनीमाजरा से 12 बजे शुरू हुई रिक्शा रैली शाम को 4 बजे मटका चौक पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


रिक्शा रैली में चंडीगढ़, पंचकूला, मनीमाजरा और एनएसी की सभी एसोसिएशंस ने भाग लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों में चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान राजीव सहदेव, मनोज तलवार, पंचकूला एसोसिएशन के दीप किशन चौहान, मनीमाजरा एसोसिएशन के इंद्रजीत बब्बर, राकेश लूथरा, हरीश सहदेव, एनएसी एसोसिएशन के ललित सिंगला, केआर महाजन, एसके जैन ने साथियों और परिवार के साथ भाग लेकर मोदी और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने अरुण जेटली और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। केआर महाजन के बताया कि ज्वेलर्स को अपनी दुकानें बंद किए एक महीन होने वाला है। उसके बाद भी मोदी सरकार ज्वेलर्स पर लगाए जा रहे एक्साइज एक्ट को वापस नहीं ले रही है। इसका विरोध अब ज्वेलर सड़कों पर उतर कर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed