फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jet Airways Shut Downs Operations, Seven Flights from Chandigarh International Airport

चंडीगढ़ से उड़ान भरती थीं जेट एयरवेज की 7 फ्लाइटें, कई कर्मियों पर गहराएगा रोजी रोटी का संकट

Thu, 18 Apr 2019 09:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Apr 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
Jet Airways Shut Downs Operations, Seven Flights from Chandigarh International Airport
जेट एयरवेज
विजय माल्या के किंगफिशर की तरह जेट एयरवेज बंद हो गई। अब चंडीगढ़ से सात फ्लाइटों का संचालन ठप हो जाएगा और कई कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। आर्थिक संकट से जूझ रही कंपनी जेट एयरवेज को ऋणदाताओं ने 400 करोड़ रुपये का इमरजेंसी फंड देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


अगर फ्लाइटों का संचालन चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बंद किया गया तो दिल्ली, मुंबई, पुणे व लखनऊ तक हवाई सफर करने वाले यात्रियों का लोड दूसरे एयरलांइस पर पड़ेगा। इससे ट्राइसिटी के नौकरी पेशा और बिजनेस करने वाले लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रनवे के निर्माण के बाद फ्लाइटों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद ट्राइसिटी के लोगों में जगी थी, लेकिन जेट एयरवेज कंपनी बंद होने से फ्लाइटें और कम होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार नौकरियां अधर में

बता दें कि 25 साल पुरानी इस एयरलाइन कंपनी पर 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। अगर कंपनी बंद होती है तो चंडीगढ़ में जेट एयरवेज की तरफ से लगाए गए कर्मचारी भी बेरोजगार हो जाएंगे। जेट एयरवेज के अस्थायी तौर पर सेवाएं बंद कर देने से करीब 20 हजार कर्मचारियों की नौकरियां भी अधर में पड़ गई हैं।

इतना ही नहीं बैंकों का भी एयरलाइंस को दिया गया 8500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज फंस गया है। पहले से टिकट बुक कराकर बैठे यात्रियों के हजारों करोड़ रुपये और एयरलाइंस को विभिन्न उत्पाद सप्लाई करने वाले इंडियन पेट्रोलियम जैसे तमाम वेंडरों के भी करोड़ों रुपये का बकाया डूबने का खतरा पैदा हो गया है।

पीआरओ बोले- चंडीगढ़ से फ्लाइटों का संचालन जारी
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पीआरओ दीपेश जोशी ने बताया कि जेट एयरवेज के बंद होने की कोई ऑफिशियल सूचना कंपनी की ओर नहीं मिली है। जिन फ्लाइटों का संचालन चंडीगढ़ से किया जा रहा है, वे सभी फ्लाइटें अपने निर्धारित समय पर गंतव्य तक आ और जा रही हैं।

कंपनी बंद हुई तो इन रूट की फ्लाइटें हो जाएंगी बंद

- एक मई से शुरू होने वाली 9डब्ल्यू 441 और 648, यह फ्लाइट 7:20 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ आएगी और 7:50 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली जाएगी।
- एक मई से 9डब्ल्यू 3507 और 3508 जेट एयरवेज की फ्लाइट 8:20 बजे मुंबई से चंडीगढ़ आएगी और 8:55 बजे चंडीगढ़ से मुंबई के लिए रवाना होगी।
- एक मई से 9डब्ल्यू 471 और 642 मुंबई से चंडीगढ़ 8 बजे आएगी और चंडीगढ़ से मुंबई 8:30 बजे जाएगी।
- चार मई से 9डब्ल्यू 440 और 439 पुणे से चंडीगढ़ 1:30 पहुंचेगी और 2:50 बजे चंडीगढ़ से पुणे के लिए रवाना होगी।

अभी जेट एयरवेज की इन फ्लाइटों का होता है संचालन
- 9डब्ल्यू 855 और 863 चंडीगढ़ से जयपुर और जयपुर से चंडीगढ़ तक।
- 9डब्ल्यू 639 और 652 दिल्ली से चंडीगढ़ 3:10 बजे पहुंचती है और चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए 4:40 बजे रवाना होती है।
- 9डब्ल्यू 3524 से 3523 लखनऊ से चंडीगढ़ 5:10 बजे आती है और चंडीगढ़ से लखनऊ 5:35 पर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed