फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jeev Milkha Singh's son Harjay Milkha wins junior golf tournament

जीव मिल्खा सिंह के बेटे हरजय मिल्खा ने जीता जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट

Mon, 22 Feb 2021 02:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Jeev Milkha Singh's son Harjay Milkha wins junior golf tournament
चंडीगढ़। पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए इंटरनेशनल गोल्फर पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह के बेटे हरजय मिल्खा (11) ने जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की है। यह उपलब्धि उन्होंने रविवार को सेक्टर- 6 स्थित चंडीगढ़ गोल्फ रेंज (सीजीए) में आयोजित 17 17वां जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट हासिल की। इसमें ट्राइसिटी के 4 से 16 आयु वर्ग के गोल्फरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जूनियर खिलाड़ियों ने बी, सी, डी, ई और एफ कैटेगरी में खेलते हुए विजेता और उपविजेता ट्रॉफियां हासिल की। एक दिवसीय जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट गोल्फ एक्सपर्ट की ओर से कराया गया। सीजीए गोल्फ रेज में 9 होल के टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बी वर्ग में अजय विजेता बने। सी वर्ग में जीव मिल्खा सिंह के बेटे हरजय मिल्खा सिंह विजेता बने। इसी वर्ग के लड़कियों में नाव्या विनर रहीं। डी वर्ग के लड़कों में हृदय और लड़कियों में रबाव विजेता बनीं। ई वर्ग के लड़कों में रिशान और लड़कियों में अनहद कौर विजेता रहीं। एफ वर्ग में जोरावर चहल और लड़कियों में गैरत विजेता बनीं।
विज्ञापन

चार साल की उम्र में शुरू किया गोल्फ खेलना
पद्मश्री अवार्ड विजेता और इंटरनेशनल गोल्फर जीव मिल्खा सिंह के बेटे हरजय मिल्खा अभी 11 वर्ष के हैं। मात्र 4 वर्ष की आयु से ही अपने पिता राह पर चलते हुए गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। अब तक जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए 20 से अधिक विजेता ट्रॉफियां जीत चुके हैं। हरजय स्ट्रॉबेरी फिल्ड्स स्कूल सेक्टर- 26 में 5वीं कक्षा के छात्र हैं ओर सीजीए रेंज में रोजाना कई घंटे अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed