फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JEE Advanced Exam: First paper easy, second question paper released sweat, had to put more brain

जेईई एडवांस्ड परीक्षा : पहला पेपर आसान, दूसरे प्रश्नपत्र ने छुड़ाए पसीने, लगाना पड़ा अधिक दिमाग

Mon, 28 Sep 2020 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
JEE Advanced Exam: First paper easy, second question paper released sweat, had to put more brain
चंडीगढ़। जेईई एडवांस्ड की रविवार को हुई ऑनलाइन परीक्षा में पहला पेपर तो आसान रहा, लेकिन दूसरे प्रश्नपत्र ने विद्यार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। कठिन होने के साथ साथ यह प्रश्नपत्र लंबा रहा। चंडीगढ़ व मोहाली के चार परीक्षा केंद्रों पर 1700 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान सभी कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ व मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही विद्यार्थी पहुंचने लगे थे। विद्यार्थियों का प्रवेश 30 मिनट पहले हो रहा था। परीक्षा केंद्रों के गेट से मास्क लगाकर छात्रों ने प्रवेश किया। साथ ही हाथ सैनिटाइज किए। एडमिट कार्ड, पानी की बोतल व पहचान पत्र ही अंदर लेकर जाने दिया। छात्रों के साथ आए परिजन परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर रहे। पहला पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हुआ। इसमें रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व गणित के 54 प्रश्न 198 नंबर के आए थे। सवाल नए थे और छोटे-छोटे होने के कारण विद्यार्थियों ने आसानी से तय समय में हल कर दिए।
विज्ञापन

दूसरा पेपर दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ। इसमें भी भौतिक विज्ञान, गणित व रसायन विज्ञान के 54 सवाल पूछे गए थे। यह भी 198 अंक का था। प्रत्येक विषय से 18 प्रश्न थे। ये प्रश्न काफी बड़े थे। समझने के लिए विद्यार्थियों को दिमाग लगाना पड़ा। हालांकि हल कर दिया। इस पेपर को हल करने के लिए समय का अभाव भी विद्यार्थियों का लगा। छात्र बशार अहमद ने कहा कि पहला पेपर अधिक आसान था जो जल्द हल हो गया। दूसरा पेपर में अधिक दिमाग लगाना पड़ा। यही बात हिमांशु गर्ग व ऋतु शर्मा ने भी दोहराई। साथ ही कहा कि मेरिट अधिक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
दूसरे पेपर की अपेक्षा पहला पेपर सरल रहा। रसायन विज्ञान के प्रश्न पहले पेपर में एनसीईआरटी की किताब से आए थे।
-कुणाल सिंह, शिक्षाविद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed