{"_id":"69d2d0b45809c255450086db","slug":"jecrc-university-wins-national-title-at-jio-games-valorant-campus-cup-chandigarh-news-c-16-1-pkl1086-988568-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जियो गेम्स वैलोरेंट कैंपस कप में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने जीता राष्ट्रीय खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जियो गेम्स वैलोरेंट कैंपस कप में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने जीता राष्ट्रीय खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कॉलेजिएट ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट जियो गेम्स वैलोरेंट कैंपस कप (वीसीसी) का ग्रैंड फिनाले पंजाब की चितकारा यूनिवर्सिटी के जियो गेम्स इनोवेशन सेंटर में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया, जबकि पीईएस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु उपविजेता रही।
30 और 31 मार्च को आयोजित इस फाइनल मुकाबले में देशभर के 32 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट को कॉलेज स्तर पर ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है, जिसमें छात्रों को अपनी रणनीति, टीमवर्क और गेमिंग कौशल दिखाने का अवसर मिला।
प्रतियोगिता को मल्टी-स्टेज कॉम्पिटिटिव फॉर्मेट के तहत तीन चरणों में आयोजित किया गया। इसमें इंट्रा-कैंपस सिलेक्शन राउंड, इंटर-कॉलेजिएट नेशनल क्वालिफायर और नॉकआउट स्टेज प्लेऑफ के साथ ग्रैंड फिनाले शामिल रहा। टूर्नामेंट का आयोजन रायट गेम्स के सहयोग से किया गया, जबकि एमएसआई, साइबरपावर पीसी और एएनटी ईस्पोर्ट्स ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
फाइनल चरण में चार टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। इनमें जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी (रोहित मधु की लीडरशिप में), आईआईटी रुड़की (सत्यम प्रसाद की लीडरशिप में), पीईएस यूनिवर्सिटी (राहुल गोपालन की लीडरशिप में) और एमआईटी पुणे (ओम देशपांडे की लीडरशिप में) शामिल रहीं।
चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कार्यक्रम की सफलता पर कहा कि चितकारा यूनिवर्सिटी में हमेशा ऐसे वातावरण को प्रोत्साहित किया जाता है, जहां इनोवेशन और पैशन का संगम हो। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल गेमिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें छात्रों की रणनीतिक सोच, अनुशासन और टीम भावना भी देखने को मिली।