{"_id":"245263996ef4e41c381a201afc2b96a1","slug":"jeans-made-by-recycled-plastic","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलचस्प फीचर्स वाले वीयर्स चाहिएं तो यहां आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलचस्प फीचर्स वाले वीयर्स चाहिएं तो यहां आएं
हरमनप्रीत कौर
Updated Tue, 07 Jan 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन का नया मंत्र अब उपयोगिता है। इस बार प्रमुख ब्रांड्स ने मार्केट में परिधानों के जो नए कलेक्शन उतारे हैं, उनमें कई उपयोगी फीचर एड किए गए हैं। सेक्टर-17 में विंडों शॉपिंग करने वालों में इन्हें लेकर क्रेज भी है।
प्लास्टिक बोतल से बनी जींस
सेक्टर 17 में ली के स्टोर मैनेज़र गगन के अनुसार उनके यहां रिसाइकिल कर बनाई गई एक खास जींस है। इस जींस में प्लास्टिक की बोतल को रिसाइकिल कर बनाया गया पालिएस्टर प्रयोग किया गया है।
पोलिस्टर के साथ कॉटन भी प्रयोग किया गया है। इसकी लाइफ काफी ज्यादा है और इसे धोना बहुत आसान है। 2800 से 8500 रुपये तक की रेंज में ये जींस उपलब्ध हैं।
जैल लगी जींस
रैवल की एक ऐसी जींस आई है, जिसके अंदर जैल लगा है। सेल्समैन इसकी खासीयत बताते हैं कि 60 बार धोने पर भी कपड़े पर असर नहीं पड़ता।
यह जींस आपकी शेप के हिसाब से एडजस्ट होती है। जैल घुटने पर लगा है और यह फिटिंग बरकरार रखने में मदद करती है। इसकी रेंज चार हजार से शुरू होती है।
पानी गिरे तो डर नहीं
उपयोगिता के लिहाज से ऐसी ही एक खूबी रैंगलर की जींस में है। इस पर अगर चाय या पानी गिरे तो यह गीली नहीं होगी। इसके अलावा सिल्वर शील्ड की एक ऐसी जींस से है जिसे न धोने पर भी उसमें बदबू नहीं फैलती। इसकी रेंज ढाई हजार से शुरू होती है।
विज्ञापन
जेब में आने वाली जैकेट
सर्दी के मौसम एक ऐसी जैकेट भी उपलब्ध है, जो अपनी ही जेब में पैक हो जाती है। लिवाइस और थर्मोर के इस प्रोडक्ट की खासीयत सेल्समैन यह भी बताते हैं कि यह थर्मोइंस्टालेशन तकनीक से बनी है।
जब इसे इसकी जेब में ही पैक कर दिया जाता है तो यह एक बैग जैसी बन जाती है। इसकी रेंज आठ हजार रुपये से है।
वुडलैंड के स्टोर मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जनवरी के अंत में तापमान कंट्रोल करने वाले खास किस्म के जैकेट और जूते वुडलैंड यहां भी उपलब्ध करवाने वाला है।
फूलने वाले जैकेट
ऐलन सोली के सिनियर एग्जिक्यूटिव वीरेदंर के अनुसार उनके यहां सबसे ज्यादा डिमांड डक डाउन फैदर जैकेट की है। यह शरीर के तापमान के अनुरूप फूल जाती है। इसे धोना और कैरी करना आसान है। इसकी रेंज सात हजार रुपये के आसपास है।