फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JCB car collides at airport light point, driver dies

एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर जेसीबी कार की भिड़ंत, चालक की मौत

Tue, 17 Aug 2021 02:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
JCB car collides at airport light point, driver dies
चंडीगढ़। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने जेसीबी क्रेन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ वाली सीट पर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पंजाब के मानसा निवासी सुरेश कुमार (33) व घायल की पहचान गगनदीप सिंह (32) के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने क्रेन चालक उपेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जेसीबी चालक उपेंद्र ने बताया कि वह सेक्टर-26 के ट्रांसपोर्ट एरिया में क्रेन चलाता है। रविवार देर रात करीब 12 बजे वह जेसीबी लेकर जीरकपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो वहां की लाइट रेड थी। वह खड़ा होकर हरी बत्ती होने का इंतजार करने लगा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कार चालक ने जेसीबी में जोरदार टक्कर मार दी। जब वह जेसीबी से उतरकर बाहर आया तो कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने कार चालक सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी गगनदीप के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक सुरेश कुमार किसी काम से चंडीगढ़ आया था और वह दोस्त गगनदीप के साथ वापस मानसा जा रहा था। बहरहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed