फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jathedar Raghbir Singh not going to Ram Mandir program post goes viral on social media

Punjab News: राम मंदिर कार्यक्रम में जत्थेदार के नहीं जाने की पोस्ट वायरल, मीडिया सलाहकार ने कही ये बात

Sun, 14 Jan 2024 01:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jan 2024 01:56 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं है। इस बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें दावा किया गया है कि जत्थेदार श्री राम मंदिर कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं जाएंगे। हालांकि अभी उनके मीडिया सलाहकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Jathedar Raghbir Singh not going to Ram Mandir program post goes viral on social media
जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह के मीडिया सलाहकार तलविंदर सिंह बुट्टर ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की पुष्टि से इंकार किया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि रघबीर सिंह ने 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के प्रचारक अंग्रेज सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट को वायरल कर दावा किया था कि उन्हें यह जानकारी श्री अकाल तख्त सचिवालय से मिली है।

विज्ञापन


प्रचारक अंग्रेज सिंह ने पोस्ट में लिखा कि सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान अयोध्या जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि उन्हें किसी आधिकारिक संस्था या व्यक्ति द्वारा आमंत्रित नहीं किया गया है। वहीं, जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के मीडिया सलाहकार तलविंदर सिंह बुट्टर ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया गया। फिलहाल वह कोई आधिकारिक टिप्पणी करने में असमर्थ हैं क्योंकि जत्थेदार ने निमंत्रण स्वीकार किया है या नहीं। इस बारे में उन्हें जत्थेदार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed