फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat reservation andolan big impact on foreign investment at haryana

आरक्षण आंदोलन फैला तो विदेशी निवेश पर होगा असर

Sat, 13 Feb 2016 11:48 PM IST
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार।
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार। Updated Sat, 13 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
jat reservation andolan big impact on foreign investment at haryana

जाट आरक्षण की चिंगारी को सरकार ने जल्द शांत नहीं किया तो इसके दूरगामी असर हरियाणा में होने वाले निवेश पर होंगे। करीब 21 दिन बाद मार्च महीने में होने जा रहे हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर आंदोलन का असर पड़ सकता है। प्रदेश की छवि अशांत दिखने पर देश-विदेश के निवेशक अपना हाथ वापस खींच सकते हैं। 

विज्ञापन


करीब सवा साल पहले सत्ता संभालने वाली भाजपा सरकार की ओर से 7-8 मार्च को गुडगांव में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट सबसे बड़ा आयोजन है। इस समिट की सफलता प्रदेश सरकार के भविष्य को भी तय करेगी।
विज्ञापन


सरकार बड़े स्तर पर विदेशी निवेश के जरिए हरियाणा को औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने में सफल हुई तो भाजपा को दूसरी टर्म मिलने की उम्मीद रहेगी। विदेशी निवेश के जरिए चीन, शंघाई, जापान, अमेरिका, कनाडा सहित कई अन्य देशों से एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद की जा रही है। इससे प्रदेश के करीब चार लाख  से अधिक युवाओं को नौकरी मिलेंगी। इस समय हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार ही सबसे बड़ी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आंदोलन अगले कुछ दिन तक जारी रहा तो उद्यमी यहां निवेश करने से हिचकिचाएंगे। इससे पहले वर्ष 2012 में मारूति प्रकरण को लेकर हरियाणा की छवि को नुकसान पहुंचा था।


हिंसक आंदोलन के बाद करीब छह महीने तक मारुति कंपनी बंद रही थी। जापान सहित कई अन्य देशों से हरियाणा में निवेश व विस्तार के कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। करीब दो साल तक निवेश पर अघोषित तौर पर ब्रेक रहा। मारुति प्रकरण के दाग को धोने में करीब तीन साल से ज्यादा का समय लगा।

हरियाणा से हर साल करीब 60 हजार करोड़ का निर्यात
-प्रदेश में ऑटो मोबाइल का सबसे अधिक कारोबार
-गारमेंट, लाइट इंजीनियरिंग, रबड़, स्टील, फार्मास्युटिकल, एग्रोफूड निर्यात
-प्रदेश में मारुति, टू व्हीलर में होंडा, हीरो मोटो कार्प, सुजुकी, एस्कार्ट ट्रैक्टर प्रोडेक्शन प्लांट
- गुड़गांव, फरीदाबाद, पानीपत, हिसार उद्योग नगरी के तौर पर विकसित
-साइबर सिटी गुड़गांव आईटी, बीपीओ, काल सेंटर हब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed