फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat people warned govt for bad results, haryana jat reservation protest

आंदोलनः जाटों ने दी बुरा परिणाम भुगताने की चेतावनी, BJP सरकार की मुश्किलें बढ़ीं

Sun, 05 Mar 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 05 Mar 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
jat people warned govt for bad results, haryana jat reservation protest
तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे जाट - फोटो : अमर उजाला
आरक्षण के लिए और अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलन कर रहे जाट उग्र हो गए है। उन्होंने सरकार को बुरा परिणाम भुगतने की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में जसिया में जाट समाज का चल रहा धरना 35वें दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। शनिवार को मंच से सरकार को चेताया गया कि वे गांवों में बिजली का बिल लेने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को न भेजे, नहीं तो इसके परिणाम बुरे होंगे।

जसिया धरना स्थल पर 35वें दिन भी काफी संख्या में लोग जुटे। धरना स्थल पर सुबह हुड्डा खाप के प्रधान ओम प्रकाश हुड्डा के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें कमेटी ने कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी पर समाज में जहर घोलने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


 

राजकुमार सैनी को भी दी कड़ी चेतावनी

jat people warned govt for bad results, haryana jat reservation protest
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन
जाटों ने कहा कि सैनी ने फिर से अपनी चोंच खोलनी शुरू कर दी है। अगर सरकार चाहती है कि सब ठीक रहे तो अपने तोते सैनी द्वारा समाज में जहर घोलने का काम तुरंत बंद करें, इसके ठीक परिणाम नहीं होंगे।

कमेटी ने कहा कि एक मार्च से उनका असहयोग आंदोलन चल रहा है। उनके द्वारे दी गई चेतावनी के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी गांवों में बिजली के बिल लेने के लिए जा रहे हैं। सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐसा करने से रोके।

धरने पर वक्ताओं ने कहा कि 20 मार्च को संसद पर होने वाले घेराव के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। सरकार चाहे जितना भी प्रबंध कर ले, वे संसद भवन तक जरूर जाकर रहेंगे। अब की बार संसद पर ही पड़ाव डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed