फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jat community wants nothing but CM

जजपा विधायक गौतम के बड़े बोल : जाट समुदाय को सीएम के अलावा कुछ नहीं चाहिए

Wed, 08 Nov 2023 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Jat community wants nothing but CM
फोटो सहित
विज्ञापन

बोले, हरियाणा में सबसे अधिक विभाग जाट मंत्रियों के पास
सरकार में विधायकों के नहीं होते काम, अधिकतर असंतुष्ट

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने फिर बड़ा बयान दिया है। गौतम का दावा है कि हरियाणा कैबिनेट में सबसे अधिक विभाग जाट मंत्रियों के पास हैं। इनमें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, रणजीत सिंह और जेपी दलाल शामिल हैं। भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष भी ओमप्रकाश धनखड़ को बना दिया था, लेकिन धनखड़ कुछ नहीं कर पाए, इसलिए उनको बदल दिया गया। लेकिन जाट समाज को सीएम के अलावा कुछ और नहीं चाहिए। जाट समुदाय को सिर्फ अपना मुख्यमंत्री बनाने से मतलब है। क्योंकि जाट समाज से चौधरी देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला, बंसीलाल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
विधायक गौतम यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाट समाज तभी खुश होगा, जब उनका सीएम होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जाट समुदाय के लोग हरियाणा के मुख्यमंत्री का नाम भी सही से नहीं पुकारते हैं। एक सवाल के जवाब में गौतम ने कहा कि ऐसा नहीं है कि भाजपा सरकार में जाट समाज के साथ अन्याय हुआ है। आज बड़ी नौकरियों और खेलों में जाट समाज के बच्चे अपनी मेहनत से आगे निकल रहे हैं।
विज्ञापन


नायब सैनी को पहले बनाना चाहिए था प्रधान, भाजपा को होगा लाभ
उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से धनखड़ को हटाकर नायब सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाने का भाजपा को लाभ होगा। भाजपा की ओर से सैनी को प्रदेशाध्यक्ष देरी से बनाया गया, अगर पहले बनाते तो और अधिक लाभ होता। भाजपा ने ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अच्छा फैसला नहीं किया था। भाजपा ने 75 पार का नारा दिया था, इसलिए 40 सीटें आ गई, वरना उनकी 20 सीट भी नहीं आती। नायब सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले हरियाणा में भाजपा की चुनावी हालत खराब थी, लेकिन अब इसमें सुधार होने वाला है और मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के लिए घातक साबित होंगे पीपीपी और पोर्टल
विधायक गौतम ने यह भी दावा किया आगामी चुनावों में सरकार के लिए ई-टेंडरिंग, परिवार पहचान पत्र और पोर्टल घातक साबित होंगे। उ्नहोंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में विधायकों की कोई पूछ नहीं है। सारे काम ऑनलाइन होते हैं। जॉब भी मेरिट के आधार पर मिलती हैं। सारे ठेके ई टेंडरिंग के जरिए दिए जा रहे हैं। एमएलए सरकार से असंतुष्ट हैं। सरकार में अच्छे काम भी हुए हैं, लेकिन पहले की सरकारों में विधायकों के काम होते थे।


बाक्स
जजपा पर भी कसा तंज
चार उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी गौतम ने निशाना साधा। साथ ही जजपा द्वारा राजस्थान में चुनाव लड़ने को लेकर भी गौतम ने तंज कसा। गौतम ने कहा कि पहले भी चौटाला परिवार दूसरे राज्यों में जाकर चुनाव लड़ चुका है, लेकिन न तो पहले कोई चमत्कार हुआ और न ही इस बार होना है। यूपी में भी चौधरी चरण सिंह को हराने के लिए ये गए थे, लेकिन मिला कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed