फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jaswant singh rana became president of chandigarh press club

जसवंत सिंह राणा बने चंडीगढ़ प्रेस क्लब के प्रेसिडेंट

Mon, 28 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
jaswant singh rana became president of chandigarh press club
चंडीगढ़ प्रेस क्लब चुनाव - फोटो : amar ujala

प्रेस क्लब चुनाव के प्रेजिडेंट पद के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में जसवंत सिंह राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बलविंदर सिंह को सात वोट से मात दे दी है। रिटर्निंग अफसर शाम सिंह ने बताया कि कुल 576 वोटों में 426 वोटरों ने अपने मत का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


सेक्रेटरी जनरल के पद पर बरिंदर सिंह रावत ने संजय शर्मा को 69 वोट से हराया, जबकि अर्चना सेठी ने रूबी सिंह को 82 वोट से हराकर वाइस प्रेसिडेंट-1 के पद पर कब्जा किया।
विज्ञापन


वाइस प्रेसिडेंट-2 के पद पर रमेश हांडा ने ईश्वर ध्यामी को 88 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष के पद पर राकेश कुमार गुप्ता ने दीपेंद्र ठाकुर को 85 वोट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल मोंगा ने हरमिंदर सिंह नागपाल को 126 वोट से हराया। उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर चुनाव जीता। चुनाव में तीन लोग सर्वसम्मति से चुनाव जीते। इनमें नलिन आचार्य सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, संजीव महाजन सेक्रेटरी व डॉ. जोगिंदर सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed