{"_id":"6628b3f2292e25349d0ae3dd","slug":"jasbir-jassi-khanguda-has-resigned-from-aam-aadmi-party-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: किला रायपुर के पूर्व विधायक जसबीर खंगूड़ा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, टिकट न मिलने से थे नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: किला रायपुर के पूर्व विधायक जसबीर खंगूड़ा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, टिकट न मिलने से थे नाराज
Wed, 24 Apr 2024 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:55 PM IST
सार
जसबीर सिंह जस्सी खंगूड़ा वर्ष 2007 में कांग्रेस के टिकट पर किला रायपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े थे और विजयी होकर विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में हलका दाखा से विधानसभा का चुनाव लड़ा और हार गए।
विज्ञापन
जसबीर जस्सी खंगूड़ा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के होटल कारोबारी, पूर्व कांग्रेसी विधायक जस्सी खंगूड़ा ने बुधवार को आप आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जस्सी ने वर्ष 2022 में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ कर आप का झाड़ू थामा था और वे लगभग दो साल ही आम आदमी पार्टी का हिस्सा रहे। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वे फिर से कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो वे लुधियाना लोकसभा हलके से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदारों में शुमार होंगे।
जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनावों से पहले जब वे आप में गए तो टिकट के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उनको लोकसभा की टिकट देने का भरोसा दिया, लेकिन अब लोकसभा चुनावों में पार्टी ने टिकट हलका सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी को थमा दिया। ऐसे में जस्सी पार्टी हाईकमान से नाराज थे और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
जसबीर सिंह जस्सी खंगूड़ा वर्ष 2007 में कांग्रेस के टिकट पर किला रायपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े थे और विजयी होकर विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में हलका दाखा से विधानसभा का चुनाव लड़ा और हार गए। खंगूड़ा परिवार पुराना टकसाली कांग्रेसी परिवार है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के वे काफी नजदीक रहे। जस्सी का कहना है कि आम आदमी पार्टी में दो साल रहने का अवसर मिला और इस दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। अपनी अगली पारी के बारे में उन्होंने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया।