फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jasbir jassi in amar ujala function

गायक जस्सी ने खोले पंजाबी गायकी के सीक्रेट

Sat, 18 Jan 2014 05:48 PM IST
शंकर सिंह / अमर उजाला, चंडीगढ़
शंकर सिंह / अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Jan 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
jasbir jassi in amar ujala function

आजकल जो मार्केट में पंजाबी गीत आ रहे हैं, उनको सुन कर बहुत दुख होता है। बहुत बुरा लगता है की पंजाब के लोग भी ऐसे गानों को पसंद करने लगे हैं।

विज्ञापन


मैं नही चाहता कि पंजाबी संगीत को हनी सिंह के गानों से पहचाना जाए। यह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बुरा दौर है। शुक्रवार को अमर उजाला की चंडीगढ़ ऑनलाइन न्यूज साइट की लांचिंग के दौरान गायक जसबीर जस्सी सेक्टर-36 के एमसीएम डिएवी कॉलेज में बोल रहे थे। जस्सी ने इस दौरान अपने दिल से जुड़ी कई बातें साझा की।
विज्ञापन


पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के रुझान के बारे में क्या कहेंगे?
अगर आप म्यूजिक की बात करें तो काफी इंप्रुवमेंट हुई है। बाहर से लोग आए हैं, जिन्होंने म्यूजिक को काफी एडवांस बना दिया है, लेकिन आजकल जो पंजाबी गीत बन रहे हैं उनको सुन कर बहुत दुख होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत बुरा लगता है की पंजाब के लोग ऐसे गानों का पसंद करने लगे हैं। मैं नही चाहता कि पंजाबी संगीत को हनी सिंग के गानों से पहचाना जाए। यह पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री का सबसे बुरा दौर है।

आप एक फिल्म में भी आ चुके है, मानते हैं कि फिल्म में आना सही था?
-मैं बतौर अभिनेता एक पंजाबी फिल्म कर चुका हूं और काफी खुश हूं, क्योंकि वह एक खास अनुभव था, इसलिए अब अपने आपको अभिनय में भी तैयार कर रहा हूं। एक साल से दिल्ली में एक्टिंग का कोर्स भी कर रहा हूं।

पंजाबी फिल्मों में बहुत सिंगर एक्टिंग कर रहे हैं। क्या भविष्य दिखता है?
-आजकल पंजाबी फिल्मों को सिर्फ कॉमेडी तक ही सीमित कर दिया गया है जबकि मैं एक सीरियस और आर्ट बेस्ड फिल्म करना चाहता हूं। इसलिए एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रहा हूं।


आप इसके लिए कुछ कर रहे है?
-मैं अपनी तरफ से पुरी कोशिश कर रहा हूं अच्छा संगीत देने कि, हमारी एलबम जल्दी ही लांच हो रही है और साथ ही पंजाबी फिल्मों को भी आगे लेकर जाने की पुरी कोशिश होगी।

आजकल आप बहुत कम नजर आते हैं?
-मेरे कुछ खास प्रोजेक्ट्स हैं, जिसके लिए मैं जुटा हुआ हूं। इनमें गाने से लेकर अभिनय भी शामिल है।
 
अपने कोक स्टूडियो मे बिताए पलों के बारे में बताए
-मैंने कई इंटरनेशनल शो किये हैं, लेकिन कोक स्टूडियो में बिताए पल कभी नहीं भूलूंगा, सबसे अच्छा कि वहां विदेशी आर्टिस्ट है जिनको अपने संगीत के बारे में बताने में बहुत खुशी हुई और कोक स्टूडियो में गाना जिंदगी का बेहतरीन अनुभव रहा और इसके बाद में गोवा फिल्म फेस्टिवल और कांस फिल्म फेस्टिवल में भी गा चुका हूं जहां अंतरराष्ट्रीय कलाकारों से मिलक र बहुत कुछ सीखने को मिला और आगे बहुत कुछ खास करना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed