{"_id":"6458e1b81858c4fc2202f8a7","slug":"jannayak-janata-party-appointed-district-presidents-in-22-districts-in-haryana-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जजपा ने किया संगठन में बड़ा बदलाव, 22 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की, यहां देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जजपा ने किया संगठन में बड़ा बदलाव, 22 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की, यहां देखें पूरी सूची
Mon, 08 May 2023 05:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 May 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजपा ने संगठन में विस्तार करते हुए सभी 22 जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इन अध्यक्षों के माध्यम से जजपा ने पार्टी में युवा नेताओं को आगे किया है। पिछले कई दिनों से इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि जिला इकाइयों को इस तरह से बनाया जाए कि अभी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन के पदाधिकारी मेहनत कर सकें।
विज्ञापन
इस कड़ी में युवा प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। पार्टी का फोकस है कि प्रत्येक बूथ पर युवाओं को मजबूत किया जाए और बूथ सखी के नाम से तैनात महिलाओं के माध्यम से महिलाओं पर अधिक से अधिक पकड़ बनाई जाए। इसलिए बूथ योद्धा और बूथ सखी का चयन पहले ही किया जा रहा है। जिला अध्यक्षों के अलावा पार्टी ने ताराचंद को हिसार जिले का प्रभारी बनाया है। हिसार बड़ा जिला होने के कारण पार्टी ने यहां एक प्रभारी की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
ये होंगे जेजेपी जिला अध्यक्ष
| अंबाला | दलबीर पूनिया |
| भिवानी | जोगेंद्र बागनवाला |
| दादरी | नरेश द्वारका |
| फरीदाबाद | कृष्ण जाखड़ |
| फतेहाबाद | रविंद्र सरपंच |
| गुरुग्राम | श्योचंद यादव |
| हिसार | अमित बूरा |
| झज्जर | संजय कबलाना |
| जींद | कृष्ण राठी |
| कैथल | रणदीप कौल |
| करनाल | गुरदेव रंभा |
| कुरुक्षेत्र | कुलदीप जाखवाला |
| महेंद्रगढ़ | डॉ. मुनीष शर्मा |
| नूंह | एडवोकेट जावेद खान |
| पलवल | देवेंद्र सौरोत |
| पंचकूला | दिलबाग नैन |
| पानीपत | सुरेंद्र धौला |
| रोहतक | दलबीर भराण |
| रेवाड़ी | विजय पंच गुर्जर |
| सिरसा | अशोक वर्मा |
| सोनीपत | राज सिंह दहिया |
| यमुनानगर | गुरविंद तेजली |