{"_id":"5c210fd3bdec2256d22f7898","slug":"jan-nayak-janata-party-targets-on-haryana-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जननायक जनता पार्टी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- 4 विधायकों ने जाहिर किया 40 का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जननायक जनता पार्टी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- 4 विधायकों ने जाहिर किया 40 का दर्द
Tue, 25 Dec 2018 09:14 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 25 Dec 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
जननायक जनता पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा सरकार की विफलता और दिशाहीनता का खुलासा अब खुद उनके विधायकों ने करना शुरू कर दिया है। इससे जाहिर है कि मौजूदा सरकार हरियाणा के इतिहास की सबसे विफल सरकार है। यहां जारी एक बयान में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के ढके ढोल अब खुलकर लोगों के सामने आ रहे हैं। सरकार के आखिरी साल में लोगों को अहसास दिला रहे हैं कि भाजपा को सत्ता सौंपकर उनसे कितनी बड़ी गलती हो गई।
विज्ञापन
जजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कालका से लेकर होडल तक और डबवाली से लेकर समालखा तक, हरियाणा के हर हिस्से में लोग भाजपा सरकार से निराश हैं। फिलहाल सत्ता पक्ष के 4 विधायक ही अपना दुख खुलकर जाहिर कर पाए हैं, लेकिन कमोबेश यही मनोस्थिति सत्ता पक्ष के 47 में से 40 विधायकों की है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे, हरियाणा के हर जिले से ऐसी ही आवाजें सुनने को मिलेंगी।
विज्ञापन
हरियाणा की सरकार को, खुद मुख्यमंत्री को और भाजपा नेतृत्व को सार्वजनिक रूप से अपनी गलतियां स्वीकार करनी चाहिए और चौतरफा नाकामी के लिए प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। निशान सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों की इस कदर अलोकप्रियता की वजह से ही जननायक जनता पार्टी का गठन किया गया है जो लोगों को नई उम्मीद और सकारात्मक नज़रिया दे रहा है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि सत्ता के घमंड में भाजपा सरकार जब अपनी पार्टी के सांसद और विधायकों का ही ध्यान नहीं रख पा रही है तो प्रदेश की आम जनता को क्या उम्मीद होगी। जैसे ही लोकसभा और विधानसभा के चुनाव आएंगे, लोग भाजपा के विधायकों और मंत्रियों को गांवों और कॉलोनियों में घुसने भी नहीं देंगे।