{"_id":"65200fc0a46436fee8074065","slug":"jalandhar-youth-died-in-road-accident-in-canada-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कनाडा में भारतीय छात्र की मौत, छह महीने पहले गया था, परिवार की सरकार से शव लाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कनाडा में भारतीय छात्र की मौत, छह महीने पहले गया था, परिवार की सरकार से शव लाने की अपील
Fri, 06 Oct 2023 07:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Oct 2023 07:26 PM IST
सार
पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ किसी को लेने जा रहा था। इस बीच रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। पारिवारिक के लोगों ने बताया कि चार दोस्तों में से अकेले राहुल की ही मौत हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर रोते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के सोढल के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक राहुल हांडा की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में सन्नाटा पसर गया और माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हर कोई हैरान: ससुराल वालों को बहू ने दिया खाना... पुलिस को पड़ा बुलाना, दिन में थी... रात में ले गया दीवाना
विज्ञापन
पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि राहुल छह महीने पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। परिवार को उम्मीद थी कि कनाडा में पढ़ाई करके वहां सेटल होकर वह परिवार को संभालेगा। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार के दूसरे सदस्य ढांढस बांधने की कोशिश कर रहे हैं पर माता-पिता कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खौफनाक: पबजी खेलने नहीं दिया तो 13 साल के किशोर ने की दोस्त की हत्या, चार दिन बाद हाथ-पैर कटा शव मिला
पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ किसी को लेने जा रहा था। इस बीच रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। पारिवारिक के लोगों ने बताया कि चार दोस्तों में से अकेले राहुल की ही मौत हुई है। बाकी तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिनका उपचार चल रहा है। परिवार ने बेटे के शव को भारत लाने की सरकार से अपील की है।