फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar West By Election becomes question of CM bhagwant mann prestige

Jalandhar West By Election: सीएम की प्रतिष्ठा का सवाल बना उपचुनाव, कांग्रेस की तरफ से चन्नी ने संभाली कमान

Mon, 24 Jun 2024 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 04:17 PM IST
सार

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा। यह सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वे आप की टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का हाथ थामकर इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
Jalandhar West By Election becomes question of CM bhagwant mann prestige
जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर वेस्ट उपचुनाव के लिए मतदान का दिन निकट आ रहा है और तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सत्ताधारी पार्टी की तरफ से फ्रंटलाइन पर सीएम भगवंत मान हैं, जिन्होंने रविवार को मोर्चा संभाल लिया है। 

विज्ञापन


भाजपा की ओर से सुनील जाखड़ व रवनीत बिट्टू और पूर्व सांसद सुशील रिंकू मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से रिकॉर्ड मत हासिल करने वाले पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी मोर्चा संभाले हुए हैं। शिअद से उम्मीदवार तो मैदान में हैं, लेकिन वो सीधी लड़ाई में नजर नहीं आ रहे। लिहाजा मुख्य मुकाबला कांग्रेस की सुरिंदर कौर, आप के मोहिंदर भगत व भाजपा के शीतल अंगुराल के बीच है। 
विज्ञापन


आप ने पूरी ताकत झोंकने का खाका तैयार किया है। सीएम मान ने रविवार को जालंधर दौरे के दौरान आप की पहली कतार के नेताओं को अपने तेवरों से अवगत करवा दिया है कि चुनाव में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। दरअसल, जालंधर वेस्ट की सीट पर 2022 में आप ने जीत हासिल की थी और शीतल अंगुराल विधायक बने थे, लेकिन दो साल में ही उनका पार्टी से मोहभंग हो गया और वह भाजपा में चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा की तरफ से 2022 में चुनाव हारने वाले मोहिंदर भगत आप में शामिल हो चुके हैं और पार्टी ने उनको टिकट दे दिया। शीतल अंगुराल आप से विधायक थे और सीएम मान के लिए यह सीट प्रतिष्ठा बन चुकी है। इसके बाद पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में वेस्ट सीट की हार या जीत आगामी चारों सीटों के चुनाव पर असर डाल सकती है। दूसरा, सीएम मान को जिस तरह से चुनौती देकर शीतल अंगुराल भाजपा में गए हैं, उससे पार्टी को गहरा धक्का लगा है। हालांकि चुनाव सीएम मान की अगुवाई में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed