{"_id":"308d8516d73257629f4ab1e35810d7f7","slug":"jalandhar-ragging-case-accused-students-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग में पार की थी बेरहमी की हद, चारों छात्र सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैगिंग में पार की थी बेरहमी की हद, चारों छात्र सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 13 Jul 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फगवाड़ा के रामगढि़या पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रबंधन ने रैगिंग के आरोप में चार छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कॉलेज प्रिंसिपल और चेयरमैन की ओर से की गई है।
विज्ञापन
कॉलेज के मेकेनिकल विभाग के प्रमुख बलजीत सिंह का कहना है कि रैगिंग के मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। उनका कहना है कि सोमवार को इन छात्रों को सस्पेंड आर्डर दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आरोपियों के परिवारवालों को बुलाकर इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। प्रिंसिपल वीपी सिंह का कहना है कि छात्रों की ओर से की गई रैगिंग की घिनौनी हरकत से कॉलेज प्रबंधन काफी दुखी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि शनिवार को जालंधर में एक वर्कशॉप में ट्रेनिंग के दौरान चार छात्रों ने कॉलेज के मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हरमिंदर से रैगिंग की थी।
उधर, पुलिस अभी पीडि़त छात्र के होश में आने का इंतजार कर रही है। थाना नंबर 7 के एसएचओ नवदीप सिंह का कहना है कि पीडि़त हरमिंदर सिंह के बयान दर्ज होने के बाद ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। पटेल अस्पताल के
डॉ. स्वप्न सूद का कहना है कि पीडि़त की हालत में सुधार हो रहा है। पीडि़त को आईसीयू से शिफ्ट कर रूम में भेज दिया गया है। हरमिंदर के माता-पिता का कहना है कि अभी उन्हें सिर्फ अपने बेटे के ठीक होने की चिंता है। पहले उनका बेटा ठीक हो जाए, उसके बाद वे पुलिस शिकायत के बारे में सोचेंगे।