फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar, kidnapp, child, eight, years, demand, eighty lakhs

बच्चे को अगवा कर मांगी 80 लाख की फिरौती

Sun, 31 Aug 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 31 Aug 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar, kidnapp, child, eight, years, demand, eighty lakhs
मॉडल टाउन के एपीजे स्कूल में पढ़ने वाले आठ वर्षीय बच्चे को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। किडनेपरों ने बच्चे के परिजनों से 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन


फगवाड़ा सिविल अस्पताल के डॉक्टर हरदीप सिंह का बेटा जसनूर मॉडल टाउन के एपीजे स्कूल में पढ़ता है। जसनूर की मां प्रतिमा भी पेशे से डॉक्टर हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जसनूर दोपहर 12.30 बजे इलाके में ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था।
विज्ञापन


करीब 2.30 बजे ट्यूशन से वापस आते समय क्षेत्र के ही रहने वाले युवक विशाल और उसके दोस्त सोनी ने जसनूर से कहा कि बारिश तेज हो रही है वह उसे घर छोड़ देंगे। तीनों युवकों ने जसनूर को घर छोड़ने की बजाय अगवा कर लिया और उसके घरवालों से 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान किडनैपर का फिर से फोन आया तो वह 10 लाख रुपये तक देने की बात कहने लगे थे। फोन पर हो रही पैसे की लेनदेन की बात को ज्ञान सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सुन लिया था।


ज्ञान सिंह के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी विशाल और उसके दोस्त सोनी को काबू कर लिया। थाना बारादरी की पुलिस ने दोनों ंआरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed