फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar Congress candidate Charanjit Channi made serious allegations against Aam Aadmi Party

Punjab: चरणजीत चन्नी का आप पर विदेशों से फंडिंग का आरोप, कहा-आतंकी पन्नू के साथ है पार्टी के संबंध

Mon, 13 May 2024 05:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 05:18 PM IST
सार

अमेरिका में रह रहे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2014 से 2022 के बीच लगभग 134 करोड़ रुपये (16 मिलियन डालर) दिए गए थे। इसी को लेकर पंजाब में विपक्ष आप पर हमलावर है। 

विज्ञापन
Jalandhar Congress candidate Charanjit Channi made serious allegations against Aam Aadmi Party
स्वर्ण मंदिर पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर फंडिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी के लिंक खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ हैं। चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को स्ट्रांग करने के लिए विदेश से पैसा आता रहा है। केंद्र सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए कि इतना पैसा किस देश से आ रहा है और कैसे आ रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिका में रह रहे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2014 से 2022 के बीच लगभग 134 करोड़ रुपये (16 मिलियन डालर) दिए गए थे। पन्नू ने कहा था कि खालिस्तान समर्थकों ने 1993 के दिल्ली बम धमाके के आरोपी देविन्दर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई के एवज में यह राशि दी थी। इसको लेकर पंजाब में कांग्रेस व भाजपा हमलावर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed