फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar CIA staff police encounter with gangster Chintu and his associates

Jalandhar: पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर चिंटू घायल, तीन साथियों के साथ गिरफ्तार, आधुनिक हथियार बरामद

Fri, 29 Mar 2024 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 12:40 PM IST
सार

गैंगस्टर चिंटू के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दर्जनों मामले दर्ज हैं। चिंटू शहर में पिछले एक माह में कई वारदात को अंजाम दे चुका था। बीते दिन उक्त आरोपी ने थाना डिवीजन नंबर-3 के एरिया से बदमाश तोता को किडनैप कर लिया था जिसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट हुई थी। आरोपियों ने गांधी कैंप में रॉकी नाम के युवक पर फायरिंग भी की थी। 

विज्ञापन
Jalandhar CIA staff police encounter with gangster Chintu and his associates
जालंधर में पुलिस गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के आबादपुरा में गुरुवार देर रात सीआईए स्टाफ पुलिस की गैंगस्टर चिंटू और उसके साथियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें एक गैंगस्टर के पैर को गोली छूकर निकल गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब 12 गोलियां चलाई गई।

विज्ञापन


पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर गोली चलाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। चारों के खिलाफ सिटी के थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन थाना) में एक अलग मामला दर्ज करवाया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो पुलिस के पहुंचने की भनक आरोपियों को लग गई थी। आरोपी एक घर में छिपे थे। पुलिस के आने की सूचना पर दो आरोपियों ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी और फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस गैंगस्टर चिंटू और उसके दूसरे साथी को पकड़ने के लिए ऊपर गई। जिन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली गैंगस्टर चिंटू के पैर को गोली छूकर निकल गई। क्राइम सीन के कुछ वीडियो फोटो सामने आए हैं। जिसमें गैंगस्टरों को पुलिस पकड़ कर नीचे उतार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर चिंटू के खिलाफ पहले भी जालंधर सिटी और देहात में कई मामला दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जालंधर के रहने वाले चिंटू, नीरज, साजन जोशी और किशन उर्फ गंजा के रूप में हुई है। चारों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। चिंटू हत्या के केस में जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से आने के बाद चिंटू कई वारदात कर चुका था। 


पॉश एरिया से सटे होने पर देर रात तक चला ऑपरेशन 
जिस एरिया में एनकाउंटर हुआ वह शहर के सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन से सटा है। ये एरिया काफी घनी आबादी वाला है। इसी के चलते पुलिस ने देर रात ये एनकाउटंर किया। देर रात हुई गोलियों का गड़गड़ाहट से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई थी। मगर जब पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया तो लोगों ने पुलिस की सराहना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed